फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   So far, 36 students have been admitted on the spot in ITI, till 30 there is a chance

Sonipat News: आईटीआई में अबतक 36 छात्रों का ऑन द स्पॉट दाखिला, 30 तक है मौका

Sat, 20 Sep 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
So far, 36 students have been admitted on the spot in ITI, till 30 there is a chance
सोनीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के तहत 36 विद्यार्थियों को प्रवेश मिल चुका है। शुक्रवार को 7 विद्यार्थियों ने संस्थान पहुंचकर आवेदन किया और दस्तावेज सत्यापन के बाद दाखिले की फीस जमा करवाई। विभिन्न ट्रेडों की रिक्त सीटों पर विद्यार्थी 30 सितंबर तक फीस जमा कराकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने ऑन द स्पॉट दाखिले के लिए 30 सितंबर तक का समय तय किया है। इस तिथि तक आईटीआई में रिक्त 336 सीटों को भरने का प्रयास किया जाएगा। 15 सितंबर को शेष सीटों पर दाखिला प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। अब तक कुल सीटों में से 36 छात्र संस्थान में दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रों के लिए आईटीआई में 31 ट्रेड में 1044 सीटें निर्धारित की गई हैं। चार चरण में दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आईटीआई में महज 708 सीटों पर ही दाखिले पूरे हो पाए थे। ऐसे में संस्थान में शेष 336 सीटों पर छात्राें को ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के तहत मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई भी छात्र आईटीआई में दाखिला लेने का इच्छुक है, अब तक आवेदन नहीं किया है तो भी उन्हें दाखिला मिल सकेगा। नोडल अधिकारी सुनील मलिक ने बताया कि ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में रोजाना काउंसलिंग की जा रही है। पुराने आवेदनों के साथ उन विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है।
विद्यार्थी प्रक्रिया के तहत 30 सितंबर तक रोजाना सुबह 9 से 11 बजे तक आवेदन करके दोपहर 12 बजे मेरिट कार्ड जमा किए जा रहे हैं। साथ ही मेरिट लिस्ट सूची जारी कर विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन कर दाखिला दिया जा रहा है।

वर्जन

आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले लिए जा रहे हैं। वंचित छात्र 30 सितंबर तक संस्थान में आकर दाखिला ले सकते हैं। आईटीआई में जिन व्यवसायों में रिक्त सीटें उपलब्ध हैं, छात्राें को उन्हीं व्यवसायों में दाखिला मिल सकेगा।-विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य, आईटीआई, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed