फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SMDM will speed up development projects: Pandurang

विकास परियोजनाओं को गति देगा एसएमडीएम : पांडुरंग

Tue, 05 Mar 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
SMDM will speed up development projects: Pandurang
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएम पांडुरंग ने कहा कि प्राधिकरण जिले के विकास को नई दिशा देगा। इससे जिलेवासियों को बेहतरीन सेवाएं मिलेंगी। वहीं, उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से प्राधिकरण को हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि सोनीपत के विकास को मजबूती मिले।

लघु सचिवालय में सोमवार दोपहर बाद सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सीईओ केएम पांडुरंग कर रहे थे। उन्होंने विस्तार से प्राधिकरण की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि एसएमडीए की सीमाओं का निर्धारण किया जा चुका है, जिसे सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। अब प्राधिकरण विभिन्न परियोजनाओं को गति देगा। इसके लिए एसएमडीए का कार्यालय स्थापित किया जाएगा। शुरुआती दौर में कार्यालय किसी अन्य कार्यालय के भवन में चलाया जाएगा, जिसे चिह्नित किया जा चुका है।
विज्ञापन


सीईओ पांडुरंग ने कहा कि खरखौदा, गन्नौर की सीमाओं के साथ गोहाना की ओर बड़वासनी तक का क्षेत्र प्राधिकरण की सीमाओं में शामिल है। सोनीपत को महानगर में परिवर्तित करने से लोगों को विभिन्न प्रकार की बेहतरीन सेवाएं व सुविधाएं मिलेगी। इसके लिए नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व एचएसआईआईडीसी के माध्यम से सेवाओं को विस्तार देते हुए सुदृढ़ता प्रदान की जाएगी। सीवर, जलापूर्ति तथा बरसाती पानी की निकासी को और बेहतर करवाएंगे। सड़कों का भी निर्माण करवाया जाएगा। खेल स्टेडियम, ड्रेन-6 के सुंदरीकरण आदि के साथ सड़कों के चौड़ीकरण पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी विभागों की जमीनों को किया जाएगा चिह्नित
सीईओ केएम पांडुरंग ने अतिरिक्त सीईओ वीना हुड्डा को निर्देश दिए कि वह खरखौदा का दौरा कर रिपोर्ट तैयार करें। सरकारी विभागों की जमीनों को भी चिह्नित करवाएं। इसमें विशेष रूप से उस जमीन की रिपोर्ट तैयार करें, जिनका कोई भी प्रयोग नहीं किया जा रहा है। प्राधिकरण के तहत बड़ी विकास परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा। इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता पवन कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक, पंकज गौड़, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता मोहम्मद आशिक व नवीन गोयत, जीएम रोडवेज राहुल जैन, रोबिन बाटला, पंकज सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed