फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Skill development training will be given to the youth: CM

युवाओं को देंगे कौशल विकास का प्रशिक्षण : सीएम

Mon, 24 Jul 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Skill development training will be given to the youth: CM
मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पगड़ी पहनाते भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, पूर्व मंत्री कविता जैन, भाजप
सोनीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एक बार फिर केंद्र में दो तिहाई बहुमत से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। प्रदेश में पिछली बार रही कमियों को दूर करूंगा। प्रधानमंत्री ने देश को आर्थिक मजबूती प्रदान की है, जिसके बूते देश विश्व के पांच ट्रिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने जा रहा है। मुख्यमंत्री रविवार शाम को नई अनाज मंडी में आयोजित सोनीपत विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा न्यायसंगत तरीके से अपना पूरा सिस्टम खड़ा करती है। लोकतांत्रिक देशों में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भीड़ जुटाना आसान होता है, लेकिन लोकतंत्र में कार्यकर्ताओं को जुटाना वैज्ञानिक कला है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आबादी के मामले में हम चीन से आगे निकल गए हैं, लेकिन इस जनसंख्या में 15 से 35 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं का आंकड़ा 60 फीसदी है। इन युवाओं को हम कौशल विकास का प्रशिक्षण देंगे। विदेशों में बसे हमारे युवा भी हमारी आर्थिक पूंजी में वृद्धि कर रहे हैं। विदेशों में कार्यरत डाॅक्टरों में सर्वाधिक संख्या भारतीय डाॅक्टरों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 12.5 लाख राशन कार्ड बनाए गए
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में साढ़े बारह लाख राशन कार्ड नए बनाए गए हैं और गलत राशन कार्ड काटे गए हैं। आयकर देने वाले तीन लाख लोगों के राशन कार्ड काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि अब रजिस्ट्री होने के बाद यदि कोई आपत्ति नहीं दर्ज होती तो दस दिन के भीतर इंतकाल सीधे संबंधित व्यक्ति के घर पहुंच जाएगा। सांसद रमेश कौशिक ने लगातार संगठन मजबूती के लिए कार्य करने पर बल दिया।

विधायक मोहनलाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन के आयोजन पर बधाई दी। पन्ना प्रमुख सम्मेलन के प्रमुख आयोजक पूर्व मंत्री कविता जैन और भाजपा नेता राजीव जैन ने कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की। अंत में जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा ने मुख्यमंत्री के सम्मान में जय श्रीराम के नारे लगवाए तो कविता जैन व राजीव जैन ने मुख्यमंत्री को गदा भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed