फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six express trains will be cancelled on the beginning of the new year

Sonipat News: नए साल के आगाज पर छह एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द

Sat, 28 Dec 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Six express trains will be cancelled on the beginning of the new year
सोनीपत। नए साल के आगाज पर दिल्ली-अंबाला रूट के रास्ते पंजाब की ओर जाने वाली छह एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन रद्द रहेगा। रेलवे की ओर से 2 से 8 जनवरी 2025 तक फिरोजपुर मंडल के साहनेवाल व अमृतसर जंक्शन के बीच लाडोवाल स्टेशन पर विभिन्न कार्य किए जाने हैं। ऐसे में रेलवे ने सात दिन यातायात ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

1 से 8 जनवरी तक दिल्ली-अंबाला सहित उत्तर प्रदेश, हिसार, रोहतक व पंजाब रूट की 52 ट्रेनें रद्द रहेंगी। सभी रूटों पर पांच ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन के अलावा 44 ट्रेनों को मार्ग में रोककर चलाया जाएगा। ऐसे में दिल्ली-अमृतसर रूट पर चलने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12497 व 12498 ) 2 से 8 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी। शान-ए-पंजाब का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 7:20 बजे व शाम को 9:18 बजे ठहराव निर्धारित है।
विज्ञापन

पठानकोट-दिल्ली रूट की पठानकोट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22430) को 2 से 9 जनवरी व अपलाइन की पठानकोट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22429) को 1 से 8 जनवरी तक रद्द किया है। पठानकोट एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर शाम 3:39 बजे ठहराव निर्धारित है। दिल्ली-अमृतसर रूट की नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12460) 6 से 8 जनवरी और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12459) 6 से 8 जनवरी तक रद्द रहेगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर दोपहर 12:50 बजे व 2:30 बजे ठहराव निर्धारित है। ट्रेन संख्या 11057 दादर एक्सप्रेस का 31 दिसंबर व 2 जनवरी को बीच रास्ते में विभिन्न जगह रोककर 3 घंटे 50 मिनट की देरी से परिचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed