फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six doctors given to Civil Hospital Kharkhoda did not join.

Sonipat News: नागरिक अस्पताल खरखौदा को मिले छह चिकित्सकों की नहीं हुई जॉइनिंग

Fri, 23 May 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Six doctors given to Civil Hospital Kharkhoda did not join.
फोटो 21: सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल। संवाद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल खरखौदा में चिकित्सकों की कमी होने की वजह से पांच चिकित्सकों के सहारे ओपीडी चल रही है। मार्च के अंतिम सप्ताह में छह नए चिकित्सक अस्पताल को मिले थे, मगर अभी तक किसी ने नियुक्ति नहीं पाई है। अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) के दोनों पद खाली हैं। उप सिविल सर्जन को एसएमओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 29 मार्च को नए चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। इस दौरान जिले को 34 नए चिकित्सक मिले थे। इनमें उपमंडल नागरिक अस्पताल खरखौदा में छह चिकित्सक शामिल थे। उनमें से किसी भी चिकित्सक को अभी नियुक्ति नहीं मिली है।
विज्ञापन

उपमंडल नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिले, इसको लेकर मुख्यालय से अप्रैल 2022 में चिकित्सकों के पद और बढ़ाने की मंजूरी मिली थी। वर्तमान में 200 से ज्यादा मरीज उपचार के मरीज रोजाना अस्पताल आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडल नागरिक अस्पताल में डॉ. हिमानी, डॉ. रेनू, डॉ. नवीन, डॉ. उर्वशी, डॉ. मोहित, डॉ. सुमित की नियुक्ति के आदेश जारी हुए थे। उनमें से किसी भी चिकित्सक ने नियुक्ति नहीं पाई। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों के पद खाली पड़े है। अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के दो पद खाली पड़े है। इन पदों पर विभाग की ओर से किसी भी एसएमओ की नियुक्ति नहीं की गई है।


जिला स्वास्थ्य विभाग में सरकार ने 34 नए चिकित्सकों की नियुक्ति की थी। इनमें से जिन चिकित्सकों ने नियुक्ति नहीं पाई है उनकी सूची बनाकर मुख्यालय भेजी गई है।

डॉ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed