फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   six dead after corona

कोरोना संक्रमण से छह लोगों की मौत, 754 नए पॉजिटिव मिले

Fri, 14 May 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
six dead after corona
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है तो इससे मौतें भी लगातार हो रही है। वीरवार को कोरोना से छह लोगों की की मौत हो गई। इसमें मॉडल टाउन सोनीपत के 61 वर्षीय बुजुर्ग, कोहला के 70 वर्षीय बुजुर्ग, उत्तम नगर गोहाना की 54 वर्षीय महिला, गढ़ी बिंधरौली की 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला व मंडौरा की 29 वर्षीय महिला की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 180 तक पहुंच गया है। जिले में वीरवार को 754 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 42395 तक पहुंच गई है। वीरवार को कोरोना संक्रमित से ज्यादा 1078 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 36555 मरीज ठीक हो चुके है और 5660 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 29.94 प्रतिशत संक्रमित मिले है। जिससे जिला में रिकवरी रेट 87 प्रतिशत दर्ज किया गया है और कोरोना के मरीजों की मृत्यु दर 0.42 प्रतिशत है।
विज्ञापन

-
कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे है। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना नियमों की पालना करें। मास्क लगाकर रखे व सामाजिक दूरी बनाकर रखे। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन

5 हजार से अधिक कोरोना जांच के लिए टेस्टिंग करने का लक्ष्य
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जिले में कोरोना जांच के लिए टेस्टिंग की रफ्तार को बढ़ाया गया है। प्रतिदिन 4 हजार से अधिक लोगों के टेस्ट किए जा रहे है। अब इसे 5 हजार से अधिक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी गांवों में भी कोरोना जांच के लिए टेस्टिंग के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed