{"_id":"680008305bd15e123c0d3295","slug":"six-acres-of-wheat-and-eight-acres-of-grass-were-burnt-due-to-sparking-in-electric-wires-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135321-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से छह एकड़ गेहूं व आठ एकड़ फांस जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से छह एकड़ गेहूं व आठ एकड़ फांस जले
Thu, 17 Apr 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत के गांव बख्तावरपुर में गेहूं की फसल में आग लगने के दौरान उठती लपटें। संवाद
मुरथल। गांव बख्तावरपुर के पास खेतों में बुधवार दोपहर बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से उठी चिंगारी गेहूं की फसल में जा गिरी। इस दौरान छह एकड़ गेहूं व आठ एकड़ फांस जलकर राख हो गए। आग पर काबू पाने के लिए किसानों ने ट्रैक्टरों व कृषि यंत्रों के जरिए खेतों की जोताई की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। किसानों ने बिजली निगम के खिलाफ मुरथल थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
गांव बख्तावरपुर के पास हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से रैनीवेल का संचालन किया जा रहा है। रैनीवेल के संचालन के लिए बिजली की लाइन खेतों से गुजर रही है। गेहूं कटाई के चलते बिजली निगम ने खेतों व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली लाइन बंद करने के आदेश दे रखे हैं। उसके बाद भी बुधवार दोपहर बिजली के तारों स्पार्किंग हो गई। इसके चलते चिंगारी गेहूं की फसल में गिरने से फसल व फंस जल गए। इस दौरान किसान सुरेंद्र व अशोक के दो-दो एकड़ और संजय व हवासिंह के एक-एक एकड़ गेहूं की फसल जल गई। साथ ही आठ एकड़ गेहूं के फांस जल गए, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ। किसानों ने मुरथल थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।