फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six accused of robbing taxi-mobiles with knife showing driver arrested

चालक को चाकू दिखाकर टैक्सी-मोबाइल लूटने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Apr 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Six accused of robbing taxi-mobiles with knife showing driver arrested
गन्नौर। दिल्ली के नजफगढ़ से रोहतक के लिए टैक्सी बुककर उसे गांव भांवर के पास लूटने के मामले में पुलिस ने चार नाबालिग सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दीपक गन्नौर के गांव मोई का रहने वाला है और फिलहाल नजफगढ़ दिल्ली में रहता था। वहीं उसका ममेरा भाई रोहतास रोहतक के गांव किलोई का रहने वाला हैं। वहीं दो नाबालिग नजफगढ़ और दो झाडोदा कलां के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनसे लूटी गई टैक्सी, मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। इस बारे में यूपी के अयोध्या फिलहाल यूपी में नोएडा के सेक्टर 63 निवासी अमित तिवारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

दीपक व रोहतास बोहला गांव के खेत से किए काबू
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जानकारी जुटाई। इस बीच पुलिस को पता लगा कि आरोपी दीपक व रोहतास लूटी गई टैक्सी लेकर नैना ततारपुर की तरफ से आएंगे। थाना गन्नौर प्रभारी वजीर सिंह, एएसआई कुलदीप सिंह, पीएसआई रामदास, सिपाही प्रदीप, सिपाही अनिल कुमार की टीम ने नाका लगा दिया। कुछ देर बाद सामने से उन्हें लूटी गई टैक्सी आती दिखाई। पुलिस को देखकर आरोपियों ने टैक्सी को बोहला गांव की तरफ मोड़ दिया। पुलिस ने पीछा किया तो टैक्सी को छोड़ कर खेतों की तरफ भाग निकले। बाद में पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इसके बाद उनके नाबालिग साथियों को रोहतक में किलोई गांव के खेत से काबू लिया।
विज्ञापन

लूट के साथ हत्या करने की फिराक में थे आरोपी
थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक, रोहतास व उसके साथी टैक्सी लूटने के बाद कई वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दीपक के ममेरे भाई रोहतास की बहन को उसके गांव किलोई का ही एक व्यक्ति तंग करता था। उन्होंने उस व्यक्ति की हत्या का षड्यंत्र रच रखा था। किलोई गांव में एक बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक लूटने की भी साजिश रची थी। हालांकि इससे पहले ही वह गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामा के पास दूध की डेयरी पर काम करता था दीपक
मोई गांव निवासी दीपक दिल्ली नजफगढ़ में अपने मामा के घर रहता था और उनकी डेयरी का काम संभालता था। मामले में पकड़े गए नाबालिग लड़कों में से एक उस डेयरी पर दूध लेने आता था। जिस वजह से दीपक की उसके व उसके साथियों के साथ जान पहचान हो गई। पुलिस के अनुसार दो नाबालिग 9वीं कक्षा में पढ़ते हैं, जबकि एक 10वीं कक्षा का छात्र है। वहीं चौथे आरोपी ने सातवीं के बाद स्कूल छोड़ दिया था। दीपक व रोहतास ही इस लूट के मास्टरमाइंड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed