फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   site closed from two days, not getting registry

दो दिन से साइट बंद, शहरी क्षेत्र की नहीं हो रही रजिस्ट्री, लोग परेशान

Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
site closed from two days, not getting registry
तहसील कार्यालय में साइट चलने के इंतजार में खड़े लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय की साइट दो दिन से बंद होने के कारण तहसील में निगम क्षेत्र में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री नहीं हो रही। इस कारण निगम क्षेत्र के लोगों को तहसील कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि शहरी स्थानीय निकाय की ओर से बिना कोई सूचना दिए साइट बंद करवा दी है। जिन लोगों ने शुक्रवार को रजिस्ट्री व अन्य कार्य करवाने थे, वह पूरे नहीं हो सके। निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में रोजाना निगम क्षेत्र से करीब 50 रजिस्ट्रियां होती हैं। इससे राजस्व विभाग के खाते में लाखों रुपये जमा होते हैं। दो दिन से शहरी स्थानीय निकाय विभाग की साइट बंद होने के कारण शहरी क्षेत्र की रजिस्ट्रियां नहीं हो रहीं। निगम क्षेत्र में रजिस्ट्री, ट्रांसफर व लीज डीड कराने के लिए शहर की प्रॉपर्टी आईडी को ऑनलाइन किया गया है। इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग की साइट राजस्व विभाग की साइट से जोड़ रखी है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की साइट पर वैध व अवैध कॉलोनियां भी दर्शा रखी हैं। इस वजह से वैध कॉलोनी में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री आसानी से हो जाती है।
विज्ञापन

रजिस्ट्री नहीं होने से लोगों ने जताया विरोध
तहसील कार्यालय में शहर की रजिस्ट्री दो दिन से नहीं हो रही है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से बिना सूचना के साइट बंद किए जाने से लोग रजिस्ट्री के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं। बुधवार दोपहर को साइट बंद हो गई थी। वीरवार को छुट्टी के बाद और शुक्रवार को भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इस कारण शुक्रवार को लोगों ने तहसील परिसर में पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनियां के साथ मिलकर अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। शहरवासी राहुल, संदीप, प्रदीप, राजबीर ने कहा कि आवासीय कॉलोनियों को अवैध बताकर सरकार ने रजिस्ट्री बंद कर दी है। इस कारण शहरवासियों को परेशानी हो रही है, जबकि इन कॉलोनियों में 20 वर्ष से अधिक समय से लोग रह रहे हैं। अब साइट बंद किए जाने से उनकी परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से बिना सूचना के साइट को बंद कर दिया है। जिसकी वजह से शहरी क्षेत्र की रजिस्ट्री तक नहीं हो रही है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा तहसील में आने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
- गजेंद्र त्यागी, निवासी देवडू रोड
-
सुुबह 9 बजे रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील में पहुंच गया था, लेकिन शहरी क्षेत्र की रजिस्ट्री का कार्य बंद होने के कारण परेशानी हो रही है। सुबह से दोपहर हो चुकी है, लेकिन अभी तक साइट नहीं चल पा रही है।
- सुभाष सिसौदिया, निवासी वेस्ट राम नगर
-
शहरी क्षेत्र की प्रॉपर्टी से जुड़ी साइट चलने की जानकारी ली तो अधिकारियों से कोई संतोषजनक जवाब तक नहीं मिला है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रॉपर्टी के लिए रजिस्ट्री हो रही है, लेकिन शहरी क्षेत्र की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री बिना किसी सूचना के बंद होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
- वीरेंद्र सिंह, निवासी मयूर विहार
मैं अपने गांव से शहर की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने के लिए सुबह तहसील में आ गया था। यहां आकर पता लगा कि शहरी क्षेत्र की साइट बंद होने के कारण रजिस्ट्री नहीं होने की जानकारी मिली। साइट चलने के इंतजार में दोपहर हो चुकी है, लेकिन अभी तक साइट नहीं चल पा रही।
- सुखपाल, निवासी गांव अटेरना
वर्जन
शहरी स्थानीय निकाय की साइट बुधवार दोपहर बाद बंद हो गई थी। इससे निगम क्षेत्र की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, ट्रांसफर व लीज डीड का कार्य बंद पड़ा है। साइट चलते ही तहसील में आने वाले शहरी क्षेत्र के लोगों को राहत मिल जाएगी।

- बलवान सिंह, नायब तहसीलदार सोनीपत
वर्जन
निगम क्षेत्र में 1.5 लाख प्रॉपर्टी आईडी बनी हुई हैं। शहर की कई कॉलोनियों को अवैध दिखाया गया है। उन कॉलोनियों को वैध कराने के लिए साइट में चंडीगढ़ मुख्यालय से संशोधन करवाया जा रहा है। सोमवार तक साइट दोबारा बहाल होने की उम्मीद है।
- सुनील हुड्डा, क्षेत्रीय कर अधिकारी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed