{"_id":"646bc2c87ec854c44c0bd384","slug":"sister-in-law-and-sister-in-law-returning-after-giving-daughters-wedding-card-were-hit-by-a-car-both-died-sonipat-news-c-197-1-snp1002-206-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बेटी की शादी का कार्ड देकर लौट रहीं ननद-भाभी को कार से मारी टक्कर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बेटी की शादी का कार्ड देकर लौट रहीं ननद-भाभी को कार से मारी टक्कर, दोनों की मौत
Tue, 23 May 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 23 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
राई । नेशनल हाईवे-44 पर गांव प्रीतमपुर के पास सड़क पार कर रहीं ननद-भाभी को कार से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया गया, जहां पर उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों ननद-भाभी शादी का कार्ड देने आई थीं।
गांव प्रीतमपुरा निवासी मुकेश ने पुलिस को बताया कि दिल्ली के जहांगीरपुरी की जगतारा अपनी ननद दिल्ली के गांव मुकुंदपुर की गायत्री के साथ उनके घर शादी का निमंत्रण देने के लिए आई थीं। गायत्री देवी उनकी रिश्तेदार हैं। जगतारा अपने बेटे की शादी कर रही थीं, जो 11 जून को है। सोमवार शाम छह बचे शादी का कार्ड देने के बाद जब दोनों जाने लगीं तो वह भी उन्हें छोड़ने के लिए नेशनल हाईवे तक आया। तीनों पैदल ही सड़क पार कर रहे थे तो एक तेज रफ्तार कार ने जगतारा और गायत्री देवी को टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से दोनों को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वर्जन
दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। -बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।