{"_id":"67915780892bdfd141083ee4","slug":"sis-son-duped-of-rs-1326-lakh-on-the-pretext-of-getting-him-a-job-in-railways-sonipat-news-c-197-1-snp1001-131205-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एसआई के बेटे को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 13.26 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एसआई के बेटे को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 13.26 लाख ठगे
Thu, 23 Jan 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कुमासपुर के पास स्थित ओमेक्स सिटी निवासी महिला ने बेटे को रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 13.26 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। महिला के पति हरियाणा पुलिस में उपनिरीक्षक (एसआई) हैं और सोनीपत में पूर्व मंत्री की सुरक्षा में तैनात रह चुके हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ओमेक्स सिटी निवासी पुष्पलता ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके पति देवेंद्र सिंह हरियाणा पुलिस में हैं। उनके पति वर्ष 2019 तक पूर्व मंत्री की सुरक्षा में तैनात रहे हैं। मंत्री के आवास पर उनके पति की मुलाकात दिनेश के साथ हुई थी। इसके बाद जनवरी 2021 में दिनेश उनके पति के साथ घर आया था। उसके बाद उसका आना-जाना हो गया। उसने उनके बेटे प्रशांत को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसने नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग की। साथ ही आठ लाख रुपये पहले देने को कहा था। पुष्पलता का आरोप है कि वह दिनेश की बातों में आ गई। उन्होंने अपने पति से बात की तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद दिनेश बार-बार कॉल करने लगा। तब उन्होंने पति को किसी तरह से मना लिया। पति ने उनकी बात मानकर 8 लाख रुपये 12 मार्च, 2021 को बैंक खाते से निकलवा लिए। इससे पहले 10 मार्च 2021 को दिनेश ने उनके पति देवेंद्र व संदीप नाम के एक अन्य व्यक्ति के साथ दिल्ली स्थित उद्योग मंत्रालय में गया था। वहां पर दिनेश ने किसी से मुलाकात कराई थी। बाद में घर आकर रुपये ले गया। रुपये देने की पति ने वीडियो रिकार्डिंग भी कर ली। 2-3 महीने में रेलवे में नौकरी लगवाने का लिखित में भरोसा दिया था, लेकिन नौकरी नहीं लग सकी। बाद में 7-8 माह गुजर गए। महिला का आरोप है कि दिसंबर, 2021 में दिनेश अपने साथ केके झा को लेकर आया था और उसे दिल्ली एयरपोर्ट का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि वह उसके बेटे प्रशांत को नौकरी लगवा देगा। यह कुछ दिनों के लिए विदेश गया हुआ था, इसलिए आपके बेटे को नौकरी लगने में देरी हो गई। पुष्पलता ने बताया कि दिनेश व केके झा ने उसके परिवार वालों को विश्वास में ले लिया। बाद में केके झा ने उनके पति से कई बार रुपये ऑनलाइन माध्यम से अपने बेटे नीलमणि व अपने पिता के खाते में डलवाए। वह उनसे कुल 5.26 लाख रुपये ले चुका है। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।