Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sirsa sent 202 buses of roadways, passengers kept wandering

Sonipat News: सिरसा भेंजी रोडवेज की 202 बसें, भटकते रहे यात्री

Thu, 12 Jun 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sirsa sent 202 buses of roadways, passengers kept wandering
फोटो 02 :सोनीपत बस अड्डे पर अपने गंतव्य की तरफ जाने के लिए रोडवेज बसों के आने के इंतजार में खड़
सोनीपत। सिरसा में बुधवार को राज्यस्तरीय संत कबीर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले से 202 रोडवेज बसों को भेजा गया। इसके चलते चंडीगढ़, लुधियाना समेत कई लंबे के साथ लोकल रूट से रोडवेज बसों काे हटा दिया गया था। बस नहीं मिलने की वजह से यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

नारनौल, हिसार, रोहतक समेत लगभग सभी लोकल रूट बंद रहे। ऐसे में यात्रियों को बस अड्डे पर बैठकर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सिरसा के लिए सोनीपत डिपो की 100 बसों का संचालन किया गया। इनमें सोनीपत डिपो से 60 और गोहाना सब डिपो से 40 बसों का इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा पानीपत, दिल्ली, करनाल व गुरुग्राम डिपो से 219 बसों को जिले से लेकर जाने का इंतजाम किया गया था। 190 रोडवेज बसों का संचालन गांव धनाना स्थित सतलोक आश्रम से किया गया था। बाकी 12 बसों का संचालन गोहाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से किया गया। रूटों पर बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे पर सुबह से ही यात्री गोहाना, दिल्ली, पानीपत, रोहतक, गन्नौर, खानपुर कलां, बागपत, बड़ौत, चंडीगढ़, अंबाला जाने वाली बसों का इंतजार करते दिखाई दिए। यात्री बार-बार पूछताछ केंद्र पर बसों की जानकारी लेने के लिए दौड़ लगाते रहे, लेकिन बसों की स्थिति की जानकारी नहीं मिल पाई। कुछ रूटों पर सहकारी समिति की बसों का संचालन हुआ, जिससे यात्रियों को राहत मिली।
बड़ौत, दिल्ली, रोहतक रूट पर जाने वाले यात्रियों को ज्यादा दिक्कत आई। सोनीपत-जयपुर रूट से दो बस, आगरा, हरिद्वार व शिमला रूट से एक-एक बस हटाई गई। कालका, लुधियाना, रोहतक, नारनौल, हिसार रूट पर बसों का संचालन बंद रहा।
वहीं, चंडीगढ़ रूट पर 29 में से सात बसों का संचालन किया गया। खानपुर कलां रूट पर दो बसों का संचालन हो सका। दिल्ली समेत कई रूट पर बसों की संख्या कम होने की वजह से यात्रियों को ज्यादा दिक्कत आई।
दिल्ली जाने के लिए एक घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन अभी तक नहीं मिली है। पूछताछ खिड़की पर कर्मचारी बस के आने की कोई सूचना भी नहीं दे रहे हैं। इससे और ज्यादा दिक्कत हो रही है। -राजपाल सिंह, बूढाखेड़ा।



घरेलू कार्य के लिए सोनीपत आया था। अब घर जाने के लिए दो घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। अब तक दिल्ली की ओर जाने के लिए बस नहीं मिली है। बस नहीं मिलने से मुझे गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। -रामफल, नरेला।

गन्नौर जाने के लिए आधे घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। गन्नौर की तरफ जाने वाली बस नहीं मिल रही है। इससे परेशानी हो रही है। रामपाल, गन्नौर।
सिरसा में हुए राज्यस्तरीय संत कबीर जयंती समारोह में लोगों को लेकर 202 बसों को भेजा गया है। इसके लिए अन्य डिपो से भी बसों को मंगाया गया है। कई लंबे व लोकल रूट पर रोडवेज बसों का परिचालन बंद होने से यात्री परेशान हुए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ रूटों पर बस की सुविधा दी गई थी। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज।

फोटो 02 :सोनीपत बस अड्डे पर अपने गंतव्य की तरफ जाने के लिए रोडवेज बसों के आने के इंतजार में खड़

फोटो 02 :सोनीपत बस अड्डे पर अपने गंतव्य की तरफ जाने के लिए रोडवेज बसों के आने के इंतजार में खड़

फोटो 02 :सोनीपत बस अड्डे पर अपने गंतव्य की तरफ जाने के लिए रोडवेज बसों के आने के इंतजार में खड़

फोटो 02 :सोनीपत बस अड्डे पर अपने गंतव्य की तरफ जाने के लिए रोडवेज बसों के आने के इंतजार में खड़

फोटो 02 :सोनीपत बस अड्डे पर अपने गंतव्य की तरफ जाने के लिए रोडवेज बसों के आने के इंतजार में खड़

फोटो 02 :सोनीपत बस अड्डे पर अपने गंतव्य की तरफ जाने के लिए रोडवेज बसों के आने के इंतजार में खड़

फोटो 02 :सोनीपत बस अड्डे पर अपने गंतव्य की तरफ जाने के लिए रोडवेज बसों के आने के इंतजार में खड़

फोटो 02 :सोनीपत बस अड्डे पर अपने गंतव्य की तरफ जाने के लिए रोडवेज बसों के आने के इंतजार में खड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed