फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Simple portal becomes complex, certificates are not being generated

Sonipat News: सरल पोर्टल बना जटिल, नहीं बन रहे प्रमाणपत्र

Wed, 04 Jun 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 04 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Simple portal becomes complex, certificates are not being generated
फोटो 13: सोनीपत के गन्नौर स्थित सरल केंद्र में सरल पोर्टल पर प्रमाणपत्र बनाने का काम शुरू होने - फोटो : पुलिस
गन्नौर। लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में पोर्टल ठप पड़ने से प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे सबसे अधिक परेशानी सम्मिलित प्रवेश परीक्षा (सीईटी) व काॅलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले आवेदनकर्ताओं को उठानी पड़ रही है। सरल पोर्टल पर प्रमाणपत्र बनवाने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

प्रमाण पत्र बनवाने के लिए युवाओं ने बताया कि सीईटी के लिए आवेदन के साथ जाति, आवास आदि प्रमाणपत्र की आवश्यकता है। प्रवेश परीक्षाओं के अभ्यर्थी भी प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। इस समय कालेजों में भी प्रवेश के लिए प्रमाणपत्र बनवाए जा रहे हैं। वह लगातार तीन दिन से सरल केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन लगातार तीन दिनों से सर्वर डाउन चल रहा है। वह सुबह सरल केंद्र पर पहुंचते और पोर्टल खुलने के इंतजार में पूरा दिन यहां बैठने को मजबूर हैं। राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) में पता किया तो बताया जा रहा है कि सरल पोर्टल पर अधिक आवेदन आने के कारण तकनीकी दिक्कत आई। पोर्टल का मेंटेनेंस कराया जा रहा है। मंगलवार से पोर्टल नियमित रूप से चल सकता है।
विज्ञापन

वर्जन

सरल पोर्टल पर तकनीकी खामियां आने पर इसकी सूचना चंडीगढ़ में भेजी गई है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। -प्रवेश कादियान, एसडीएम, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed