फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Simon of France has given the message of Geeta in 70 countries

Sonipat News: 70 देशों में गीता का संदेश दे चुके हैं फ्रांस के साइमन

Tue, 10 Dec 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Simon of France has given the message of Geeta in 70 countries
जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह में कलाकारों व विद्यार्थियों ने संस्कृति को समर्पित शानदार प्रस्तुतियां देकर रंग जमा दिया, वहीं विदेशों में गीता की अलख जगाने वाले फ्रांस के मीशल साइमन ने पहुंचकर समारोह को चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अपने संबोधन में गीता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हम किस प्रकार गीता के उपदेशों को साथ लेकर जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।
फ्रांस से पहुंचे मीशल साइमन ने कहा कि वह स्वयं भी अब तक करीब 70 देशों में भ्रमण कर गीता के उपदेशों से लोगों को प्रेरित कर चुके हैं। उनका यह अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि गीता वो महान ग्रंथ है, जिसके बिना मानव ही नहीं सृष्टि भी नहीं चल सकती। इस महान ग्रंथ का बारीकी से अध्ययन करने के बाद वह इसके प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गीता हमें जीवन में विपत्तियों, अंधकार व कठिनाई में आगे बढ़ने की राह दिखाती है। मीशल साइमन ने बताया कि वह भले ही 70 देशों में घूमकर गीता का संदेश दे चुके हैं, लेकिन वह देखना चाहते थे कि हरियाणा में इस महोत्सव को कैसे मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि सोनीपत में गीता जयंती महोत्सव के रंगारंग आगाज को देखकर वह बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन

यहां पहुंचकर उन्होंने उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार से मुलाकात की और गीता जयंती महोत्सव को मनाने, इसके उद्देश्य के बारे में बातचीत की। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने मीशल साइमन का फ्रांस से सोनीपत में पधारने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed