{"_id":"61351c068ebc3e847778e6a8","slug":"shutters-of-six-shops-uprooted-two-stolen-thieves-caught-in-cctv-sonipat-news-rtk6230882116","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दुकानों के शटर उखाड़े, दो में की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दुकानों के शटर उखाड़े, दो में की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
विज्ञापन
बीसवां मील स्थित दुकान के बाहर खड़े दो संदिग्ध।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव असावरपुर व बीसवां मील चौक पर चोरों ने एक ही रात में छह दुकानों के शटर उखाड़ दिए और दो दुकानों से सामान व नकदी ले गए। बीसवां मील चौक स्थित मिष्ठान भंडार में तीन माह में दूसरी बार चोरी हुई है। असावरपुर में हुई चोरी की वारदात होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं।
गांव असावरपुर निवासी दीपक ने राई थाना पुलिस को बताया कि उसकी गांव के अड्डे पर बाइक मैकेनिक की दुकान है। शनिवार रात को चोरों ने दुकान का शटर उखाड़ लिया और बाइक इंजन ऑयल की पेटी, 400 रुपये और अन्य सामान ले गए। चोरों ने उनकी दुकान की बराबर में स्थित बिजेंद्र सिंह की इन्वर्टर रिपेयर की दुकान, रामबीर सिंह के कार्यालय और विकास ट्रांसपोर्ट के कार्यालय का शटर भी उखाड़ दिया। उनके यहां से सामान चोरी नहीं हुआ है। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तीन माह में दूसरी बार दुकान में चोरी की
वहीं बीसवां मील चौक स्थित मिष्ठान भंडार व सैलून के शटर उखाड़े गए हैं। चोर मिष्ठान भंडार से करीब पांच हजार की नकदी व सामान ले गए। सैलून का शटर भी उखाड़ा गया है। साक्षी मिष्ठान भंडार संचालक विनोद ने बताया कि चोरों ने तीन माह में दूसरी बार दुकान में चोरी की है। इससे पहले चार जून की रात को करीब 40 हजार की नकदी व सामान चोरी हुआ था। उसके बाद से उन्होंने दुकान में ज्यादा नकदी रखनी बंद कर दी। अब फिर चार सितंबर की रात को चोरी हुई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिख रहे तीन संदिग्ध
विनोद कुमार ने बताया कि दुकान का शटर उखाड़ते तीन संदिग्ध युवक सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद एक युवक दुकान के अंदर जाता है और वारदात को अंजाम देता है। उसने मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।

बीसवां मील चौक स्थित दुकान में चोरी के बारे में जानकारी देते दुकानदार। संवाद- फोटो : Sonipat