फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shubham of Kathura first in Power Point Presentation Competition

Sonipat News: पावर पाॅइंट प्रेजेंटेशन स्पर्धा में कथूरा का शुभम प्रथम

Tue, 23 Sep 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Shubham of Kathura first in Power Point Presentation Competition
फोटो 04- सोनीपत के राई के गांव अकबरपुर बारोटा ​स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय म
सोनीपत। राई के गांव अकबरपुर बारोटा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिलास्तरीय पावर पाॅइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों को विभिन्न भाषाओं व स्लाइड के माध्यम से न केवल प्रस्तुत किया, बल्कि हरियाणवी संस्कृति को जीवंत रखने का सुंदर प्रयास किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बीसवां मील के वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल मलिक ने किया। प्राचार्य भारती की अध्यक्षता में जिला के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्राचार्य भारती, डायट बीसवां मील से राजनीति शास्त्र प्रवक्ता धर्मवीर, हिंदी प्रवक्ता डॉ. सपना, मनोविज्ञान प्रवक्ता डॉ. ममता ने अपने विचारों से विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल की भूमिका सविता, सुनील कुमार, अभिषेक ने निभाई। नवरात्र के शुभारंभ पर सभी विद्यार्थियों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम की समग्र प्रभारी एवं राष्ट्रीय अवॉर्डी सुनीता ढुल ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के सात खंडों के कक्षा छठी से 12वीं तक की 50 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गांव कथूरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से शुभम ने प्रथम, बीसवां मील स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रंजन कुमार ने द्वितीय, गांव फरमाणा के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed