फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shrimad Bhagwat Katha Gyan Mahayagya started by taking out Kalash Yatra

Sonipat News: कलश यात्रा निकाल श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का किया शुभारंभ

Wed, 12 Feb 2025 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 12 Feb 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha Gyan Mahayagya started by taking out Kalash Yatra
सोनीपत। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में मनुष्य की हर परेशानी का हल मिलता है। हिंदू धर्म में सभी ग्रंथों में सबसे श्रेष्ठ श्रीमद्भागवत गीता को माना गया है। श्रीमद्भागवत में मनुष्य के जीवन का सार है। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिए उपदेश व इन उपदेशों से संसार को सत्य का बोध कराया है। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य का कल्याण संभव है।
विज्ञापन

कविता जैन ने मंगलवार को देवडू रोड स्थित शिव कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धालुओं को संबोधित किया। कलश यात्रा की शुरुआत कथावाचक योगेंद्र महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन करवाकर की। यात्रा शिव कॉलोनी से ढोल-नगाड़े के साथ प्रारंभ होकर मुरथल रोड स्थित शिव मंदिर होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कथा के प्रथम दिन कथावाचक योगेंद्र महाराज ने श्रीमद्भागवत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट होकर मनुष्य का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। कथा कल्पवृक्ष के समान है, जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है। कथा के आयोजक सत्य प्रकाश वशिष्ठ ने बताया कि श्रीमद्भागवत 11 से 18 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रभु इच्छा तक होगी। कार्यक्रम में सुरेश वत्स, सुजीत राठी, सतप्रकाश, राजकुमार, राजू, सोनिया राठी, प्रमोद, राजेश देवी, पूनम व कृष्णा देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed