{"_id":"6a9acb998d2930bfcc0dbdbc","slug":"shri-krishna-janmashtami-celebrated-with-havan-yajna-at-the-arya-samaj-mandir-sonipat-news-c-197-1-snp1017-159962-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आर्य समाज मंदिर में हवन-यज्ञ के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आर्य समाज मंदिर में हवन-यज्ञ के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Fri, 04 Sep 2026 07:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 04 Sep 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो आर्य समाज मंदिर में हवन करते हुए संगठन के सदस्य। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। गुड्डा रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्य वक्ता आजाद डांगी ने कहा कि जन्माष्टमी हमें भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य व्यक्तित्व और उनके जीवन संदेशों का स्मरण कराती है। श्रीकृष्ण ने धर्म, सत्य, प्रेम, करुणा, नीति, कर्तव्य और कर्म का मार्ग दिखाया। उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे बाल रूप में नटखट, प्रेम व करुणा के प्रतीक और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने वाले योद्धा थे।
उन्होंने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को कर्मयोग का उपदेश देकर मानवता को कर्तव्य का संदेश दिया। यज्ञ के पुरोहित पंडित विजेंद्र आर्य ने कहा कि श्रीकृष्ण किसी एक वर्ग या समुदाय के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जन्म संदेश देता है कि अंधकार स्थायी नहीं होता और सत्य की सदैव विजय होती है।