फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shreya Hooda of the district will show her strength in the national women's football competition

Sonipat News: राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी जिले की श्रेया हुड्डा

Thu, 05 Dec 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Shreya Hooda of the district will show her strength in the national women's football competition
फोटो 01- सोनीपत की छोटू राम कॉलोनी निवासी भारतीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी श्रेया हुड्डा। स्रोत : सो
सोनीपत। छोटू राम कॉलोनी निवासी भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी श्रेया हुड्डा 29वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। श्रेया हुड्डा प्रदेश की तरफ से प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करेंगी। गोलकीपर श्रेया हुड्डा वर्ष 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा बनी थी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 दिसंबर से छत्तीसगढ़ के नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम मैदान में होगी।
विज्ञापन

29वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल राउंड राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी के लिए खेला जाएगा। गोलकीपर श्रेया के पिता संजेश हुड्डा ने बताया कि बेटी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रही है। उन्होंने बताया कि वह 5 दिसंबर को राज्यस्तरीय फुटबॉल शिविर के लिए रवाना होंगी। हमें उम्मीद है कि श्रेया प्रदेश की टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। शिविर के माध्यम से ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रेया सुभाष स्टेडियम में अभ्यास करती थी। श्रेया हुड्डा वर्ष 2022 से खेल विभाग में जूनियर प्रशिक्षक के पद पर सोनीपत में कार्यरत है। वह अंडर-14 व अंडर-16 टीम में भारतीय टीम के लिए खेली और टीम ने स्वर्ण पदक जीता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में वह टीम को स्वर्ण दिला चुकी है। वह वर्ष 2022 में एएफसी महिला क्लब चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थी। श्रेया वर्ष 2022 में चीन के हांगझोऊ में हुए एशियन खेलो में भारतीय महिला फुटबॉल का हिस्सा रही हैं। मार्च, 2023 में वह भारतीय सीनियर टीम में थी, जिसने जार्डन के अम्मान स्थित पेट्रा स्टेडियम में जॉर्डन के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला था।
विज्ञापन

यह होगा शेड्यूल
प्रतियोगिता में दस टीमें शामिल हैं। हरियाणा की टीम का पहला मुकाबला 13 दिसंबर को भारतीय रेलवे के साथ होगा। 15 दिसंबर को सिक्किम, 17 दिसंबर को पंजाब व 19 दिसंबर को पश्चिम बंगाल की टीम के साथ मुकाबला होगा। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में ग्रुप स्टेज की आठ विजेता और पिछले वर्ष की दो फाइनल में पहुंचने वाली टीमें (मणिपुर और हरियाणा) को दो समूहों में बांटा गया है। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल 21 दिसंबर तो फाइनल 23 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed