{"_id":"66a922d49b053d8e1c0e9388","slug":"shortage-of-staff-in-delivery-ward-due-to-strike-of-nhm-workers-sonipat-news-c-197-1-snp1003-122180-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से प्रसव वार्ड में स्टाफ का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से प्रसव वार्ड में स्टाफ का टोटा
Tue, 30 Jul 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल का असर जिला नागरिक अस्पताल के प्रसव वार्ड में भी पड़ने लगा है। जिला अस्पताल के प्रसव वार्ड में तैनात सभी सात स्टाफ नर्स पांच दिन से हड़ताल पर जाने के कारण वहां परेशानी बढ़ गई है। कम स्टाफ की वजह से डिलिवरी कराने में मुश्किल आ रही हैं। ऐसे में प्रसव वार्ड की प्रभारी डॉ. ऋचा मल्हान ने सिविल सर्जन से वार्ड में अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्त कराने की मांग की। इस पर सिविल सर्जन ने जल्द वार्ड में स्टाफ कर्मियों के कमी का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
ग्रामीण क्षेत्र में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात एएनएम के हड़ताल पर जाने से गर्भवती की जांच प्रभावित हो रही है। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच यानी एंटी नेटल केयर (एएनसी) बहुत जरूरी है। गर्भवतियों को पीएचसी, सीएचसी व नागरिक अस्पताल में जाना पड़ रहा है। कर्मियों की तरफ से जिला नागरिक अस्पताल परिसर में लगातार धरना दिया जा रहा है। दूसरी तरफ एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काले बिल्ले लगाकर काम किया।
एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कप्तान राणा ने बताया कि पांच दिन से हड़ताल कर रहे हैं। सरकार मांगों को लागू नहीं कर रही। मांगें न माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को एनएचएम कर्मी शहर में जुलूस निकालते हुए सेक्टर-15 स्थित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राई विधायक मोहनलाल बड़ौली के आवास पर प्रदर्शन करेंगे। उस दौरान मुख्यमंत्री के नाम विधायक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं धरनास्थल पर एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन के जिला प्रधान महेश राठी व अनिल ने एनएचएम कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। धरनास्थल पर मुख्य रूप से शीला आंतिल, राजेश छिक्कारा, डॉ. चक्रवर्ती शर्मा, श्रीपाल, अमित, रोहित गुलिया समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।