फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shopkeepers expressed anger over notice to vacate shops

Sonipat News: दुकानों को खाली करने के नोटिस पर बिफरे दुकानदारों ने जताया रोष

Thu, 19 Sep 2024 08:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Sep 2024 08:24 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers expressed anger over notice to vacate shops
फोटो 26- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम की जमीन पर बनी दुकानों को खाली करने के नोटिस
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम की जमीन पर बनी दुकानों को खाली करने के लिए खेल विभाग ने बुधवार को नोटिस जारी कर दिया है। इस पर दुकानदारों व जिला व्यापार मंडल ने जमकर रोष जताया। दुकानदारों ने जिला खेल अधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्र होकर विभाग के फैसले के खिलाफ रोष जताया। खेल स्टेडियम की जमीन पर 11 दुकानें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


सुभाष स्टेडियम की जमीन पर दुकानों का निर्माण हुए करीब 30 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। खेल विभाग की तरफ से जारी नोटिस में दुकानों की स्थिति जर्जर होने की बात कही है। उनके चलते हादसा होने का भय बना रहता है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से दुकानों को कंडम घोषित किया जा चुका है। इस पर कार्रवाई करते हुए खेल विभाग ने दुकानदारों को 15 दिन के भीतर दुकान खाली करने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नोटिस को लेकर दुकानदारों में रोष है। जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि इस जमीन पर दुकानदार करीब 30 साल से अपना व्यापार कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में दुकानदारों ने जिला खेल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद दुकानदार जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार से भी मिले। संजय सिंगला ने बताया कि वीरवार को व्यापार मंडल की बैठक के बाद आगामी फैसला लिया जाएगा। विरोध के दौरान रोहतास वर्मा, दुकानदार देवेंद्र सिंह, अनिल कौशिक, गयूर खान, संजय दहिया, अरविंद कुमार, विनोद कुमार व अमरजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है पूरा मामला
विभाग की जमीन पर दुकानदार किराए पर दुकान लेकर करीब 30 साल से व्यापार कर रहे हैं। अब दुकानों की हालत जर्जर हो चुकी है, इसको देखते हुए खेल विभाग ने जिला उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार के निर्देश पर दुकानों को खाली कराने का नोटिस जारी किया है। इसपर दुकानदारों ने एकत्रित होकर रोष जताया है। दुकानदाराें ने नोटिस लेने से मना कर दिया है।

अप्रैल में दुकानों को किया गया था कंडम घोषित

खेल विभाग की जमीन पर बनीं दुकानों का निरीक्षण लोक निर्माण विभाग की टीम ने अप्रैल में किया था। टीम ने 15 अप्रैल को रिपोर्ट जमा कराते हुए इन दुकानों को कंडम घोषित किया था। खेल मुख्यालय पंचकूला ने 21 अगस्त को दुकानों को खाली कराने की अनुमति जारी की थी।


सुभाष स्टेडियम की जमीन पर बनी 11 दुकानों को खाली कराने का नोटिस जारी कर दिया है। दुकानदारों ने नोटिस लेने से मना कर दिया है। अब जिला उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार से मिलकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

- मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed