फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shopkeeper threatened for not giving cigarettes, attacked in the morning and looted 22 thousand rupees

Sonipat News: सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार को दी धमकी, सुबह हमला कर 22 हजार रुपये लूटे

Fri, 18 Oct 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 18 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper threatened for not giving cigarettes, attacked in the morning and looted 22 thousand rupees
सोनीपत। गढ़ी घसीटा स्थित विजय नगर में किराना दुकानदार पर हमला कर तीन युवक 22 हजार रुपये लूट ले गए। आरोपी युवक हाथों में सुआ व धारदार हथियार लेकर आए थे। उन्होंने वारदात से एक दिन पहले दुकान पर आकर सिगरेट की मांग की थी और दुकानदार को हत्या करने का भय दिखाया था। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बत्रा कॉलोनी निवासी संजय उर्फ बिट्टू ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह विजय नगर गढ़ी घसीटा में संजय किराना के नाम से दुकान चलाते हैं। उनका कहना है कि 15 अक्तूबर की शाम को उनकी दुकान पर तीन युवक आए थे। जिनमें श्याम नगर निवासी अनुराग, साहिल व एक अन्य मोहित उर्फ झाई था। उन्होंने सिगरेट की मांग करते हुए हत्या करने की धमकी दी थी। उन्होंने उन्हें सिगरेट नहीं दी थी। संजय ने पुलिस को बताया कि 16 अक्तूबर को सुबह वह दुकान पर आए थे। वह पॉकेट बंद दूध लेकर दुकान में रखकर बेचते हैं। सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो अनुराग, साहिल व मोहित दुकान में लूटपाट के लिए आए। अनुराग हाथ में बड़ा छुरा लिए था तो साहिल चाकू व मोहित बर्फ तोडऩे का सुआ लेकर आया था। उन्होंने दुकान में आकर उनकी पिटाई कर दी। अनुराग ने छुरा से हमला किया तो उन्होंने पीछे हटकर जान बचाई।
विज्ञापन


आरोप है कि बाद में मोहित व साहिल ने उनके गल्ले से करीब 22 हजार रुपये लूट लिये। वारदात के बाद धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो जान से मार देंगे। घटना के दौरान दुकान पर सामान लेने आए युवक ने उन्हें बचाने की कोशिश की। बाद में आरोपी हथियार लहराते हुए पुलिस को शिकायत देने पर मारने की धमकी देकर भाग गए। पीडि़त ने बाद में मामले में अपने परिजनों से बातचीत करने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध

दुकानदार पर हमला करने व डराते हुए संदिग्ध सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। दुकानदार ने सीसीटीवी पुलिस को दिया है। जिसके बाद पुलिस ने फुटेज लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

- इंस्पेक्टर महेश कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed