फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shopkeeper father-son missing, financiers accused of kidnapping

Sonipat News: दुकानदार पिता-पुत्र लापता, फाइनेंसरों पर अपहरण का आरोप

Mon, 21 Aug 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 21 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper father-son missing, financiers accused of kidnapping
सोनीपत। ककरोई रोड स्थित दुकान पर गए दुकानदार पिता-पुत्र संदिग्ध हालात में लापता हो गए। दुकानदार कई फाइनेंसर से उधार रुपये ले रखे थे। पिता-पुत्र के घर नहीं लौटने पर दुकानदार की पत्नी ने उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला सका। बेटे का मोबाइल भी दुकान के अंदर मिला है। वहीं दुकान के अंदर मिली डायरी में फाइनेंसरों से तंग आने व आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। दुकानदार की पत्नी ने सिटी थाना में शिकायत देकर छह फाइनेंसरों पर उनके पति व बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संत कबीर नगर निवासी कविता ने पुलिस को बताया कि उनके पति अशोक कुमार जैन (52) 5-6 साल से ककरोई रोड पर जैन पावर टूल्स के नाम से दुकान चलाते हैं। उनके पति और बेटा प्रियांक (18) दुकान पर बैठते हैं। 16 अगस्त को दोनों दुकान पर गए, मगर लौटकर नहीं आए। जब वह दुकान पर पहुंची तो दोनों वहां पर नहीं मिले। उन्हें बेटे का मोबाइल दुकान में मिला। उनके पति मोबाइल का प्रयोग नहीं कर रहा था। उन्होंने दोनों की तलाश की पर सुराग नहीं लगा। कविता ने बताया कि उसके पति ने फाइनेंस का काम करने वाले सागर, वेदपाल, मास्टर, विकास, सतीश व आशु से ब्याज पर रुपये ले रखे थे। उन्हें शक है कि पैसों के लिए फाइनेंसरों ने उनके पति और बेटे का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मामले को लेकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दुकान में मिली डायरी में फाइनेंसरों से लेनदेन व तंग होने की बात लिखी

दुकान से एक डायरी मिली है, जिसमें दुकानदार व उनके बेटे ने फाइनेंसरों से हुए लेनदेन के बारे में लिखा है। साथ ही लिखा है कि वह फाइनेंसरों से तंग आकर आत्महत्या करना चाहते हैं। डायरी में पिता-पुत्र ने अपने हस्ताक्षर भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार पिता-पुत्र के लापता होने की शिकायत मिली थी। दुकानदार की पत्नी ने छह फाइनेंसरों पर पति व बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। -देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed