फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shopkeeper accused of accepting a bribe at the behest of an

Sonipat News: एसआई के कहने पर रिश्वत लेने का आरोपी दुकानदार दबोचा

Fri, 21 Aug 2026 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper accused of accepting a bribe at the behest of an
फोटो :: सोनीपत के खरखौदा थाना के बाहर एसआई के नाम पर रिश्वत पकड़े गए चाय दुकानदार के मामले में - फोटो : Archive
खरखौदा। एसीबी ने मामले का निपटारा कराने के नाम पर आठ हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में थाने के सामने चाय की दुकान चलाने वाले राकेश को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने यह रकम थाने में तैनात एसआई हरिप्रकाश के कहने पर ली थी। टीम जब एसआई को पकड़ने पहुंची तो वह छत से कूदकर भागने लगा। इससे उसके पैरों में चोट आई। बाद में टीम ने उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एसीबी के डीएसपी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला ने 19 अगस्त को थाने में बताया था कि गांव का एक व्यक्ति नशे की हालत में उसके घर में घुसा और उसकी मानसिक रूप से परेशान बेटी से दुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इस शिकायत पर एसआई हरिप्रकाश ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। आरोप है कि मामले का निपटारा कराने के लिए आरोपी पक्ष से 10 हजार रुपये मांगे गए। बाद में आठ हजार में सौदा तय हुआ और रकम राकेश को देने के लिए कहा गया। वीरवार रात गोविंद ने राकेश को आठ हजार रुपये दिए टीम ने उसे पकड़ लिया। एसआई को पकड़ने के दौरान वह छत से कूदकर भागने लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed