फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shock to professors running for registrar's chair, Prof. Pawan Dahiya gets charge

रजिस्ट्रार की कुर्सी के लिए दौड़ लगाने वाले प्रोफेसरों को झटका, प्रो. पवन दहिया को मिला चार्ज

Wed, 17 Feb 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Shock to professors running for registrar's chair, Prof. Pawan Dahiya gets charge
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल में रजिस्ट्रार की कुर्सी के लिए भागदौड़ कर रहे प्रोफेसरों को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है।रजिस्ट्रार की दावेदारी करने वाले उन प्रोफेसरों की जगह अच्छा कार्य करने पर प्रशासन से सम्मानित होने वाले प्रो. पवन दहिया को चार्ज मिल गया है। वीसी प्रो. राजेंद्र अनायत ने प्रो. पवन दहिया को रजिस्ट्रार का चार्ज सौंपने के बाद शासन को रिपोर्ट भेज दी है। राजभवन से कार्यकाल बढ़ाने की मंजूरी नहीं मिलने के कारण रजिस्ट्रार प्रो. आरडी कौशिक के इस्तीफा देने के बाद यह कुर्सी खाली हुई थी।
विज्ञापन

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल में रजिस्ट्रार प्रो. आरडी कौशिक का कार्यकाल 3 सितंबर 2020 को खत्म हो गया था। लेकिन राजभवन से उनकी जगह किसी रजिस्ट्रार की नियुक्ति नहीं की थी। जिसके बाद उनका कार्यकाल बढ़ाने के लिए वीसी प्रो. राजेंद्र अनायत ने फाइल मंजूर करके राजभवन भेजी थी। वह फाइल उसी समय भेज दी गई थी, जब रजिस्ट्रार का कार्यकाल खत्म हुआ था। उस समय लग रहा था कि राजभवन से रजिस्ट्रार का कार्यकाल बढ़ाने की मंजूरी जल्द मिल जाएगी, लेकिन उसके इंतजार में पांच महीने से ज्यादा का समय बीत गया था। जब तक राजभवन से रजिस्ट्रार का कार्यकाल बढ़ाने के साथ ही वेतन तय नहीं किया जाता, तब तक उनको नए सिरे से वेतन भी नहीं दिया जा सकता था। इसलिए ही रजिस्ट्रार को पिछले पांच महीने से वेतन भी नहीं मिल रहा था। इसको देखते हुए ही रजिस्ट्रार प्रो. आरडी कौशिक ने सोमवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था और उनकी विदाई भी कर दी गई थी। जिसके बाद से यूनिवर्सिटी के करीब 10 प्रोफेसर उस कुर्सी को कब्जाने के चक्कर में लगे थे। वह वीसी कार्यालय से लेकर भाजपा नेताओं तक के चक्कर काटने लगे। लेकिन वीसी प्रो. राजेंद्र अनायत ने शासन से अच्छा कार्य करने पर सम्मानित होने वाली प्रो. पवन दहिया को रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि इस कुर्सी के लिए अन्य प्रोफेसर अभी शासन स्तर पर जोड़तोड़ कराने में लगे हैं, लेकिन यहां स्थायी रजिस्ट्रार की नियुक्ति होने तक प्रो. पवन दहिया के पास यह जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार के इस्तीफा देने के बाद किसी को जिम्मेदारी सौंपनी थी। ऐसे में प्रो. पवन दहिया के कार्य को देखते हुए उनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पढ़ाई से लेकर प्रशासनिक कार्य भी काफी बेहतर तरीके से करते हैं और उनको किसी से कोई शिकायत भी नहीं थी। इसलिए उनको रजिस्ट्रार का चार्ज सौंपा गया है। -प्रो. राजेंद्र अनायत, वीसी मुरथल यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed