फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shock to Congress, Jaspal Antil removed pictures of Hooda father-son from his office

कांग्रेस को झटका: जसपाल आंतिल ने कार्यालय से हुड्डा पिता-पुत्र के चित्र उतारे, कहा-टिकट वितरण में हुई अनदेखी

Sat, 28 Sep 2024 10:22 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 28 Sep 2024 10:22 AM IST
सार

जसपाल आंतिल ने कहा कि उन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी और इतने साल काम करने के बाद भी उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया। पार्टी ने उन नेताओं को टिकट दिया है जो केवल तीन महीने पहले ही सक्रिय हुए थे।

विज्ञापन
Shock to Congress, Jaspal Antil removed pictures of Hooda father-son from his office
सोनीपत में अपने कार्यालय पर लगे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का चित्र उतारते जसपाल आंतिल। संवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत की राई विधानसभा क्षेत्र सीट पर कांग्रेस को फिर से झटका लगा है। दो बार विधायक रहे जयतीर्थ दहिया के बाद अब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट जसपाल आंतिल ने भी कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को भेजा है। उन्होंने कार्यालय में लगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के चित्र भी उतार दिए।

विज्ञापन


जसपाल आंतिल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि राई हलके से टिकट देने के मामले में उनकी अनदेखी की गई। कांग्रेस में उन्होंने कई पदों पर काम किया है। वर्तमान में वह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट थे। पार्टी के लिए 16 साल तक मेहनत की और जिन नेताओं के लिए काम किया उन्होंने धोखा देते हुए उन्हें अकेला छोड़ दिया है।
विज्ञापन


जसपाल आंतिल ने कहा कि उन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी और इतने साल काम करने के बाद भी उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया। पार्टी ने उन नेताओं को टिकट दिया है जो केवल तीन महीने पहले ही सक्रिय हुए थे। उन्हें पता लग गया कि सालों तक मेहनत करने वालों को धोखा ही मिलता है। वह 2010 में कांग्रेस में राई हलका से युवा के प्रधान बन गए थे और उन्होंने 40 हजार युवाओं को साथ जोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए हर चीज का इस्तेमाल किया है। उन्होंने सदैव दीपेंद्र हुड्डा के लिए आगे आकर काम किया। अब उनकी पार्टी में अनदेखी की जा रही थी। जसपाल आंतिल से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया भी पार्टी छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed