फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shivnandan arrived with 13 kg Mahadev for the well-being of the people

Sonipat News: लोगों की खुशहाली के लिए 13 किलो के महादेव लेकर पहुंचे शिवनंदन

Tue, 22 Jul 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 22 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Shivnandan arrived with 13 kg Mahadev for the well-being of the people
फोटो 42- सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर भगवान शिव की मूर्ति के साथ गांव खेड़ी दहिया निवासी राजमिस्त्र - फोटो : सोशल
सोनीपत। हरिद्वार, गंगोत्री से कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों का अपने शहर व पैतृक गांव लौटने का दौर शुरू हो गया है। जिले में 23 जुलाई को शिवलिंग का गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। गांव खेड़ी दहिया निवासी राजमिस्त्री शिवनंदन 222 किलोमीटर दूर हरिद्वार से 13 किलो वजनी देवाधिदेव महादेव की मूर्ति लेकर सोमवार को शहर में पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह लोगों की सुख-शांति व खुशहाली के लिए कांवड़ के रूप में महादेव की मूर्ति व गंगाजल लाए हैं। शिवरात्रि के दिन गांव खेड़ी दहिया के शिव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मूर्ति को मंदिर में ही स्थापित करेंगे। इससे पहले वह कांवड़ लेने के लिए 16 जुलाई को हरिद्वार के लिए निकले थे। मंगलवार तक वह अपने गांव पहुंच जाएंगे। मार्ग में सभी शिवभक्तों का भरपूर स्नेह मिला।
विज्ञापन

पंडित विशाल शर्मा 19 साल से शिवभक्तों की कर रहे सेवा
दिल्ली रोड स्थित सिद्धपीठ श्री चिंताहरण बालाजी हनुमान मंदिर समिति के प्रबंधक पंडित विशाल शर्मा 19 साल से शिवभक्तों की सेवा में मगन हैं। हर वर्ष की भांति उन्होंने लोगों के सहयोग से कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में शिवभक्तों के लिए रहने व खाने का प्रबंध किया गया है। मार्ग से गुजरते शिवभक्त उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि उनकी मंदिर समिति 25 वर्ष से सेवा शिविर लगा रही है। इससे पहले उनके पिता स्व. पंडित विजय कुमार शर्मा सेवा शिविर का संचालन करते थे।
वह अपने पिता की दिखाई राह पर चलते हुए वर्ष 2007 से 10 सदस्यों के साथ सेवा शिविर लगाकर पुण्य कार्य के भागी बन रहे हैं। शिवरात्रि के दिन 23 जुलाई को शिविर संपन्न किया जाएगा।

20 महिलाएं बना रही भोजन, 30 पुरुष कर रहे सेवा
बहालगढ़ रोड स्थित शिव बरात घर में हर वर्ष की भांति विश्व मानव रुहानी केंद्र ने भी सेवा शिविर की शुरुआत कर दी है। शिविर में जाति, रंग-रूप का भेद मिटाकर कांवड़ियाें के लिए स्वास्थ्य, रहने-खाने की व्यवस्था की गई है। संत बलजीत सिंह के सानिध्य में शिविर में 50 सेवकों का दल दिन-रात कांवड़ियों की सेवा में तत्पर है। सेवक जयभगवान, हिमांशु, लक्ष्मीनारायण, प्रवीण कुमार, गुलशन कुमार व आरपीएफ के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि कांवड़ सेवा शिविर 23 जुलाई तक जारी रहेगा। शिविर में करीब 20 महिलाएं नियमित रूप से खाना पकाने की सेवा कर रही हैं जबकि करीब 30 पुरुष कांवड़ियों के स्वास्थ्य, भोजन कराने व रहने का प्रबंध संभाल रहे हैं। महिला व पुरुष कांवड़ियों के लिए अलग-अलग विश्राम स्थल के साथ हर समय भोजन की व्यवस्था की गई है। विश्व मानव रुहानी केंद्र की ओर से देशभर में 70 शिविर लगाए गए हैं।

फोटो 42- सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर भगवान शिव की मूर्ति के साथ गांव खेड़ी दहिया निवासी राजमिस्त्र

फोटो 42- सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर भगवान शिव की मूर्ति के साथ गांव खेड़ी दहिया निवासी राजमिस्त्र- फोटो : सोशल

फोटो 42- सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर भगवान शिव की मूर्ति के साथ गांव खेड़ी दहिया निवासी राजमिस्त्र

फोटो 42- सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर भगवान शिव की मूर्ति के साथ गांव खेड़ी दहिया निवासी राजमिस्त्र- फोटो : सोशल

फोटो 42- सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर भगवान शिव की मूर्ति के साथ गांव खेड़ी दहिया निवासी राजमिस्त्र

फोटो 42- सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर भगवान शिव की मूर्ति के साथ गांव खेड़ी दहिया निवासी राजमिस्त्र- फोटो : सोशल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed