फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sheetal and Tamanna won gold medal in judo competition

Sonipat News: जूडो प्रतियोगिता में शीतल व तमन्ना ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 09 Mar 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sheetal and Tamanna won gold medal in judo competition
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की दो खिलाड़ियों ने अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र के पिहोवा में 6 से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी। महाविद्यालय की खिलाड़ी शीतल ने 78 किलो भार वर्ग से कम व तमन्ना ने 78 किलो भार वर्ग से ज्यादा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


पदक विजेता खिलाड़ियों का महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संतोष राठी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर ला रही हैं। यह महाविद्यालय व जिले के लिए गर्व की बात हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता डॉ. सुमन मान ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिहोवा में आयोजित की गई थी। जिसमें महाविद्यालय की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अल्का दहिया, सविता पहल व डॉ. गीता ने भी छात्राओं को बधाई दी। टीकाराम शिक्षा समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने भी छात्राओं को आशीर्वाद दिया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय जूडो कोच सतपाल गुलिया को दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed