फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shaurya Chakra winner Amit Dahiya and mountaineer Nitish Dahiya raised the honor of the district: Dushyant

शौर्य चक्र विजेता अमित दहिया और पर्वतारोही नितीश दहिया ने बढ़ाया जिले का मान ः दुष्यंत

Sat, 20 Aug 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Shaurya Chakra winner Amit Dahiya and mountaineer Nitish Dahiya raised the honor of the district: Dushyant
पर्वतारोहित नितीश दहिया के सम्मान में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व अन्य क? - फोटो : Sonipat
आतंकियों के खात्मे में अहम भूमिका निभाने वाले सोनीपत के मेजर अमित दहिया को 15 अगस्त को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। वहीं खरखौदा के गांव मटिंडू निवासी नीतीश दहिया ने 6 महीने के भीतर दुनिया की दो सबसे ऊंची चोटियों को फतेह करके दिखाया। इस पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर आयोजित सम्मान समारोह में दोनों को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ने नीतीश दहिया को 5 लाख रुपये और नकद पुरस्कार व सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।
विज्ञापन

मेजर अमित दहिया के सम्मान में आयोजित किया समारोह
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शौर्य चक्र विजेता मेजर अमित दहिया को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जवान बॉर्डर पर खड़े रहकर देश को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। सेना की बदौलत हम खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वह युवाओं के लिए प्रेरणा का काम कर रहे हैं। वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टीडीआई सिटी में शुक्रवार को मेजर अमित दहिया के सम्मान में आयोजित समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। हाल ही में राष्ट्रपति की तरफ से मेजर अमित दहिया को शौर्य चक्र से सुशोभित किया गया। सम्मान समारोह में सांसद रमेश कौशिक, मेयर निखिल मदान, विधायक मोहन लाल बड़ौली, नगर निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह, सुमित राणा, अजीत आंतिल, पुनीत राई व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

नेपाल की ओर से चढ़ाई करने पर भी प्रदान करवाएंगे सहायता राशि
खरखौदा। 6 माह के भीतर माउंट एवरेस्ट व दक्षिण अफ्रीका की ऊंची चोटियों को फतेह करने वाले 22 वर्षीय नीतीश दहिया ने यंगेस्ट माउंटेनर इन द वर्ल्ड का खिताब जीता है। नीतीश के सम्मान में मटिंडू में आयोजित समारोह में पहुंचे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने घोषणा की कि माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई अब चीन के साथ नेपाल की ओर से चढ़ाई करने पर भी पर्वतारोहियों को सहायता राशि प्रदान करवाएंगे। इसके लिए नीति में आवश्यक संशोधन करवाया जाएगा। ताकि पर्वतारोहियों को पूर्ण लाभ मिल सके। उन्होंने सरकार की नीति अनुसार नीतीश दहिया को सरकारी नौकरी व पांच लाख रुपये पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों के लिए इंडोर हॉल को कुश्ती हॉल बनाने की घोषणा की
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लड़कियों के लिए इंडोर हॉल को कुश्ती हॉल में तब्दील करने की घोषणा की। इसके साथ ही हॉल में जिम व मैट की व्यवस्था के लिए 11 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि कुश्ती हॉल में दहिया खाप अपनी तरफ से प्रशिक्षक की व्यवस्था करे। शीघ्र ही सरकार की ओर से भी प्रशिक्षक की व्यवस्था की जाएगी।
दोनों समारोह में ये रहे मौजूद
शौर्य चक्र विजेता अमित दहिया व पर्वतारोही नीतीश दहिया के सम्मान में आयोजित अलग-अलग समारोह में
सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहन बडौली, डॉ. केसी बांगड़, पदम सिंह दहिया, पवन खरखौदा, भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, तेलूराम जोगी, पानीपत के देवेंद्र कादयान, बबीता दहिया, भूपेंद्र मलिक, सुमित राणा, रोहताश दहिया, अजीत आंतिल, राज सिंह दहिया, ओमप्रकाश, बबीता दहिया, अंजूबाला खटक, कुलदीप पहलवान, अनूप दहिया, राकेश सरपंच, जोनी लठवाल, एसडीएम शिखा आंतिल, एक्सईएन प्रशांत कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।

इस दौरान उपायुक्त ललित सिवाच, नगर निगम के आयुक्त धर्मेंद्र सिंह, एसडीएम शशि वसुंधरा, नगराधीश डॉ. अनमोल, पूर्व विधायक एवं जजपा के जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया, चेयरमैन पवन खरखौदा, अजीत आंतिल, बबीता दहिया, भूपेंद्र मलिक, सुमित राणा, मंच संचालक भूमिका शर्मा, पीडब्ल्यूडी विभाग के एसई नवनीत नैन, एक्सईएन पंकज गौड़, एक्सईएन प्रशांत, विजय दहिया, जोनी लठवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

 उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शौर्य चक्र विजेता अमित दहिया को सम्मानित करते हुए। संवाद

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शौर्य चक्र विजेता अमित दहिया को सम्मानित करते हुए। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed