फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   shatabdi train not lure passengers

...तो सोनीपत के यात्रियों को रास नहीं आया शताब्दी का ठहराव

Sat, 16 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 16 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
shatabdi train not lure passengers
एक तरफ जहां सांसद रमेश कौशिक और कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने शताब्दी का सोनीपत में ठहराव कराने के लिए एड़ी-जोटी का जोर लगा दिया था, वहीं ठहराव के 20 दिन के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यात्रियों ने इस निर्णय को रेड सिग्नल दिखा दिया है। हालत यह है कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन से शुरू हुई ट्रेन में अब तक मात्र सोनीपत के पांच यात्रियों ने सफर किया है। माना जा रहा है कि अगर यही हालत रही तो जल्द रेल प्रशासन गाड़ी का ठहराव रद्द कर सकता है। एक अधिकारी ने तो यहां तक कहा कि इससे अच्छा तो शान-ए-पंजाब या पठानकोट एक्सप्रेस का स्टॉपेज कराया जाए तो आम यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन


9 माह की मेहनत के बाद मिली थी ठहराव की मंजूरी
16 अप्रैल 2015 को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल की मौजूदगी में रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने एक बैठक के दौरान सोनीपत और करनाल में दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली नॉन स्टॉप शताब्दी के ठहराव की सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। जिसके बाद अगस्त के दूसरे सप्ताह से करनाल में ठहराव शुरू हो गया था। वहीं जिले के यात्रियों की मांगों को लेकर गत 30 नवंबर को सांसद रमेश कौशिक ने रेलमंत्री से मुलाकात की। उनसे मिले आश्वासन के बाद दिल्ली-चंडीगढ़ नॉन स्टॉप शताब्दी (12045-12046) का 25 दिसंबर से ठहराव शुरू हुआ।
विज्ञापन

===================
सांसद और मंत्री आए थे हरी झंडी दिखाने
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सांसद रमेश कौशिक और महिला एवं समाज कल्याण मंत्री कविता जैन ने जिले के लोगों को शताब्दी की सौगात दी थी। सोनीपत स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर चंडीगढ़ से आ रही 12045-12046 शताब्दी के ठहराव का शुभारंभ कर नई दिल्ली के लिए रवाना किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

=====================
टाइम में करें बदलाव
मुझे कई बार सोनीपत से चंडीगढ़ जाना पड़ता है। शताब्दी का परिचालन सुबह के समय चंडीगढ़ की ओर तथा शाम के समय दिल्ली की तरफ हो जाए तो सोनीपत के यात्रियों के लिए फायदेमंद रहेगा।
-जोगेंद्र चौहान, रेलयात्री

वीआईपी यात्री नहीं आते स्टेशन तक
यह गाड़ी तो अमीर तबके के लोगों के लिए सही है। गरीब आदमी इस महंगी गाड़ी में सफर नहीं कर सकता। रेलवे को किसी एक्सप्रेस या पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू करना चाहिए।
-राजेश सहरावत, रेलयात्री

शान-ए-पंजाब का कराया जाए ठहराव
सोनीपत स्टेशन पर जो सुविधा मिलनी चाहिए वह आज भी अधूरी है। शताब्दी का ठहराव होने से लोगों को फायदा हुआ है, लेकिन  पठानकोट, शान-ए-पंजाब और सचखंड का भी ठहराव होना चाहिए। इस संबंध में कई बार पत्र लिख चुके हैं।
-सतपाल सिंह चौहान, इनेलो के पूर्व वरिष्ठ नेता

ठहराव नहीं फायदेमंद
सोनीपत स्टेशन पर शताब्दी का ठहराव फायदे का सौदा नहीं रहा। दूसरी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें चलाई जानी चाहिए। जिससे सोनीपत के यात्रियों को भारी फायदा पाएगा। गरीब आदमी को इस ट्रेन के ठहराव से कोई फायदा नहीं है।
-श्रीभगवान, रेल यात्री

शताब्दी से नहीं कोई आय
शताब्दी के ठहराव से रेलवे को कोई आय नहीं हो रही है। रेलवे की ओर से शान-ए-पंजाब, पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हो जाए तो रेलवे को आय अर्जित हो जाएगी।

विजय सिंह, स्टेशन अधीक्षक

क्या कहते हैं प्रधान
संघ यात्रियों की मांगों को पूरा करने के लिए अडिग है। शताब्दी ट्रेन के ठहराव के बाद नई पैसेंजर ट्रेन अन्य कई एक्सप्रेस ट्रेनों के  ठहराव की मांग की जा रही है। जल्द ही सोनीपत सेे जींद तक नई रेलवे लाइन भी शुरू हो जाएगी।
मनिंद्र सिंह सन्नी, प्रधान, दैनिक रेलयात्री संघ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed