फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   shatabdi train

सोनीपत पर बरसी प्रभु की कृपा, जनवरी से होगा शताब्दी का ठहराव

Tue, 08 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 08 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु की कृपा से शहर को नववर्ष की सौगात मिलेगी। करनाल के बाद अब शताब्दी का ठहराव सोनीपत रेलवे स्टेशन पर होगा। सांसद रमेश कौशिक और रेलवे यात्री संघ से मीटिंग के बाद प्रभु ने यह आश्वासन दिया। शताब्दी का ठहराव होने से चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले रेलयात्रियों को बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन


नॉन स्टॉप शताब्दी के ठहराव की मंजूरी मिली थी अप्रैल में
16 अप्रैल को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की मौजूदगी में रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने एक बैठक के दौरान सोनीपत और करनाल में दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली नॉन स्टॉप शताब्दी का ठहराव करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। जिसके बाद अगस्त में दूसरे सप्ताह में करनाल में ठहराव होने लगा था। अब सोनीपत में ठहराव की उम्मीद जगी है। इस बैठक में मुख्यमंत्री खट्टर ने प्रदेश भर की रेल परियोजनाओं और भविष्य में रेलवे से जुड़ी संभावनाओं पर रेलमंत्री तथा रेलवे के उच्चाधिकारियों के साथ मंथन किया था।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह सांसद ने की रेलमंत्री के मुलाकात
सोनीपत जिले के रेलयात्रियों की रेल संबंधी मांगों को लेकर गत 30 नवंबर को सांसद रमेश कौशिक ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ सोनीपत रेलयात्री संघ के प्रधान मनेंद्र सिंह भी थे। मुलाकात के दौरान रेलमंत्री ने सोनीपत में नई सोनीपत-गोहाना-जींद रेललाइन को शुरू करने के साथ साथ दिल्ली-चंडीगढ़ नॉन स्टॉप शताब्दी ठहराव की स्वीकृति दी। जिसका ठहराव दिसंबर से अंतिम सप्ताह या जनवरी के प्रथम सप्ताह में शुरू होेने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शताब्दी ट्रेन का ठहराव पहले अंबाला में ही था
दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी ट्रेन का ठहराव पहले हरियाणा के अंबाला में ही था। अब करनाल में भी अगस्त के दूसरे सप्ताह से इसका ठहराव शुरू हो गया। अब जल्द ही सोनीपत में भी इस प्रीमियम ट्रेन का ठहराव होगा।

आगामी रेल बजट में रखी जाएगी एक पैसेंजर ट्रेन
रेलमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि दिल्ली-पानीपत के बीच एक और पैसेंजर ट्रेन चलाने के लिए रेल बजट में घोषणा की जाएगी। अगले सत्र से नई पैसेंजर ट्रेन भी चालू हो जाएगी।

रेल मंत्री के समक्ष यह रखी मांगें
1. गन्नौर रेलवे स्टेशन पर जम्मू मेल का ठहराव
2. प्रत्येक पैसेंजर ट्रेन 20 कोच की जाएं
3. शताब्दी के साथ साथ शान-ए-पंजाब का ठहराव

क्या कहते हैं प्रधान
रेलमंत्री के साथ हुई मुलाकात के दौरान रेलयात्रियों की मूलभूत मांगों का जिक्र किया गया। इस दौरान रेल मंत्री ने उनको भी पूरा करने का विश्वास दिलाया।

-मनेंद्र सिंह सन्नी, प्रधान, सोनीपत रेलयात्री संघ

सोनीपत-गोहाना-जींद रेललाइन के साथ-साथ शताब्दी का भी ठहराव करने की तैयारी है। सोनीपत में दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के प्रथम सप्ताह मेें रेल मंत्री सोनीपत में नई रेललाइन का शुभारंभ करने आ रहे हैं। इस दौरान शताब्दी का ठहराव भी किया जाएगा। आने की अभी फिलहाल कोई तिथि तय नहीं हो पाई है।
-रमेश कौशिक, सांसद, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed