{"_id":"6a8cb6811910343e3a0e0ba6","slug":"students-body-found-hanging-in-iitm-college-hostel-sonipat-news-c-197-1-snp1001-159358-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आईआईटीएम कॉलेज के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आईआईटीएम कॉलेज के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला छात्र का शव
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में छात्र की मां व साथ में मामा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। मुरथल स्थित आईआईटीएम कॉलेज के हॉस्टल में बीफार्मा फाइनल ईयर के छात्र प्रणव कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बिहार के बेगूसराय निवासी प्रणव रविवार रात हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटके मिले। साथी विद्यार्थियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक की मां ने मौत को आत्महत्या मानने से इन्कार करते हुए मामले की जांच की मांग की है।
मृतक की मां वंदना ने पुलिस को बताया कि प्रणव उनका इकलौता बेटा था। उसने करीब तीन वर्ष पहले मुरथल स्थित आईआईटीएम कॉलेज में बीफार्मा में दाखिला लिया था। परिवार के अनुसार वह पढ़ाई में होनहार था और उसका कोर्स वर्ष 2027 में पूरा होना था। रविवार शाम प्रणव की पिता से फोन पर बातचीत हुई थी। उसने बातचीत के दौरान घरवालों को सब कुछ सामान्य बताया था और किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। इसके बाद आधी रात को उसके फंदा लगाने की सूचना मिली।
डायरी में एकतरफा प्रेम का जिक्र
पुलिस को घटनास्थल से प्रणव की डायरी मिली है। इसमें एक लड़की के प्रति एकतरफा प्रेम और भावनाओं का जिक्र बताया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया डायरी में लिखी बातों के आधार पर उसके भावनात्मक तनाव में होने की आशंका जता रही है। हालांकि मौत के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
मां ने कहा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता :
वंदना ने बेटे की मौत पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। उन्होंने उसके साथ किसी घटना और साजिश की आशंका जताई। उनका आरोप है कि शिक्षण संस्थान प्रशासन मामले में लीपापोती कर रहा है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष और गहन जांच कर वास्तविकता सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
तीन साल से मुरथल में कर रहा था पढ़ाई
प्रणव के मामा दलीप कुमार ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उसने आईआईटीएम कॉलेज में बीफार्मा में दाखिला लिया था। परिवार के अनुसार वह पढ़ाई में अच्छा था। प्रणव परिवार का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन है। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।
-- -- -- -- -- -- --
छात्र की मां की शिकायत के आधार पर फिलहाल निवारक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक जांच में छात्र के एक लड़की से एकतरफा प्रेम की बात सामने आई है। घटनास्थल से डायरी भी मिली है, जिसमें उसकी भावनाओं से संबंधित बातें लिखी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर राजीव, थाना प्रभारी, मुरथल