फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shane Arora of Sonipat received Yuva Bharat Gaurav Samman in Karnataka

Sonipat News: सोनीपत की शेन अरोड़ा को कर्नाटक में मिला युवा भारत गौरव सम्मान

Wed, 05 Feb 2025 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 05 Feb 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Shane Arora of Sonipat received Yuva Bharat Gaurav Samman in Karnataka
फोटो 23- सोनीपत की शेन अरोड़ा को कर्नाटक में चल रहे भारतीय संस्कृति उत्सव-7 में सम्मानित करते अ
सोनीपत। गलियों में घूमने वाले बेजुबान जानवरों व पशु-पक्षियों की सेवा करने के चलते हरियाणा से सोनीपत के मॉडल टाउन निवासी शेन अरोड़ा को कर्नाटक में प्रतिष्ठित युवा भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान कर्नाटक के गुलबर्ग जिले में स्थित सेडम नगर में चल रहे भारतीय संस्कृति उत्सव-7 के युवा सम्मेलन में भारत विकास संगम की तरफ से दिया गया। शेन ने कहा कि बेजुबान पशु-पक्षियों के प्रति उनमें करुणा का भाव बचपन से ही है। इनकी सेवा के पीछे उनका उद्देश्य कोई सम्मान प्राप्त करना नहीं, बल्कि बेजुबानों की पीड़ा समझ उसे दूर करना है। यह सम्मान उन्हें बेजुबानों के लिए और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। कर्नाटक में राष्ट्रीय भारतीय संस्कृति उत्सव का आयोजन 29 जनवरी से 6 फरवरी तक किया जा रहा है। 31 जनवरी को आयोजित युवा सम्मेलन में आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, दिल्ली विश्वविद्यालय की सीपीडीएचई की निदेशक प्रो. गीता सिंह, दक्षिण फिल्म अभिनेता एवं निर्माता रमेश आनंद ने शिरकत की। शेन अरोड़ा को युवा भारत गौरव सम्मान अवॉर्ड भारत विकास संगम के संयोजक माधव रेड्डी, सेवानिवृत्त मेजर जरनल प्रमोद सहगल, पद्मश्री सुनीता कृष्ण, माणिक प्रभु संस्थान के मुखिया धनराज माणिक प्रभु महाराज की तरफ से दिया गया। कार्यक्रम में भारत विकास संगम के संस्थापक केएन गोविंदाचार्य भी उपस्थित रहे। नौ दिवसीय संस्कृति उत्सव में देश भर से बड़ी संख्या में लोग शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन कार्यों के लिए मिला सम्मान
युवा भारत गौरव सम्मान के लिए देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में 51 लोगों का चयन किया गया था। इसमें हरियाणा से सोनीपत की शेन अरोड़ा का चयन भारत विकास संगम की तरफ से किया गया। यह पुरस्कार पशु, पक्षियों, बेजुबान जानवरों की सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। कोरोना में भी शेन अरोड़ा ने कुत्तों को खाना खिलाने, पक्षियों के लिए दाना व पानी रखने घायल जानवरों व पक्षियों का उपचार भी करवा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed