{"_id":"623b5a921cc28624b05bcd77","slug":"shaheedi-oxygen-bagh-planted-on-6-acres-of-land-in-rajpur-gaushala-of-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: राजपुर गोशाला में 6 एकड़ भूमि पर लगाया शहीदी ऑक्सीजन बाग, 1100 औषधि युक्त पौधे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: राजपुर गोशाला में 6 एकड़ भूमि पर लगाया शहीदी ऑक्सीजन बाग, 1100 औषधि युक्त पौधे लगाए
Wed, 23 Mar 2022 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:06 PM IST
सार
शहीद दिवस पर हरियाणा के सोनीपत जिले के युवाओं ने ऑक्सीजन बाग में भारतीय प्रजाति सहित 1100 औषधि युक्त पौधे लगाए। मुख्यातिथि मनिंदरजीत सिंह बिट्टा व आईपीएस अधिकारी संजय कुमार सैन ने बरगद का पौधा लगाकर पौधरोपण की शुरुआत की। हवन कर वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ प्रदेश का 22वां व जिले का 16वां ऑक्सीजन बाग स्थापित किया।
विज्ञापन
राजपुर गोशाला में शहीदी ऑक्सीजन बाग में बनाए गए भारत के नक्शे के पास पौधरोपण करते युवा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक ऑक्सीजन बाग शहीदों के नाम से चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को गांव राजपुर की गोशाला में छह एकड़ जमीन पर 1100 पौधे लगाकर शहीदों के नाम हरियाणा के सोनीपत जिले का दूसरा ऑक्सीजन बाग स्थापित किया गया। गोशाला में मुख्यातिथि के रूप में अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंद्रजीत सिंह बिट्टा और आईपीएस संजय कुमार सैन पहुंचे।
विज्ञापन
वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ हवन कुंड में आहुति डालकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अतिथियों ने भारतीय प्रजाति का बरगद का पौधा लगाकर पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। बड़ी संख्या में पहुंचे जिले के युवाओं ने प्रदेश का 22वां और जिले का 16वां ऑक्सीजन बाग तैयार किया।
विज्ञापन
पर्यावरण परिवार की तरफ से शहीद दिवस पर शहीदों की याद में राजपुर गोशाला में ऑक्सीजन बाग लगाया गया। बाग में भारतीय प्रजाति व औषधि युक्त 1100 पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि मनिंद्रजीत सिंह बिट्टा व संजय कुमार सैन ने गायों को चारा व गुड़ खिलाया।
विज्ञापन
राजपुर गोशाला में शहीदी ऑक्सीजन बाग में बनाए गए भारत के नक्शे के पास पौधरोपण करते युवा।
पौधरोपण से पूर्व आचार्य इंद्रदेव द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ किया। गोशाला के आचार्य नरेंद्र, पवन आर्य, संदीप, राजेश, मोनिका, मंजू, अमित लाठिया, मंदीप, सचिन, सन्नी, मोहित ढोचक, प्रशांत बूरा, भूपेंद्र, डॉ. सुभाष सिसोदिया, मोनिका तोमर, विशाल, अनीता सिंह, अर्जुन, संजू, निशांत सहित अन्य पर्यावरण मित्रों ने पौधे लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
राजपुर गोशाला में शहीदी दिवस पर तैयार किया गया शहीदी ऑक्सीजन बाग। संवाद
आईपीएस संजय कुमार सैन ने युवाओं में भरा जोश
आईपीएस संजय कुमार सैन ने ऑक्सीजन बाग में पौधरोपण करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं में जोश भरा। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण को जनांदोलन बनाने की बात कही। उन्होंने सभी को अपने जन्मदिन व अन्य शुभ अवसर पर पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीयता के साथ पर्यावरण बचाना बेहद आवश्यक : एमएस बिट्टा
राजपुर गोशाला में शहीदों के नाम से जिले का दूसरा ऑक्सीजन बाग लगाया गया। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने बताया कि आज देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है, उसे देखते हुए हमें एक साथ आना बेहद आवश्यक है।
शहीदी ऑक्सीजन बाग में बरगद का पौधा लगाकर उसमें पानी देते अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंद्रजीत सिंह बिट्टा व आईपीएस संजय कुमार सैन साथ हैं अन्य। संवाद
राष्ट्रीयता के साथ पर्यावरण को बचाना बेहद आवश्यक है। उन्होेंने कहा कि पहली बार उन्हें धरातल पर युवा व पर्यावरण के प्रति जुनून देखने के लिए मिला है। महिलाओं व बेटियों ने इतनी बढ़ी संख्या में भाग लेकर पर्यावरण के प्रति ऐतिहासिक कदम उठाने का काम किया है।
पर्यावरण बचाने के लिए जारी रहेगा प्रयास : ट्रीमैन
ट्रीमैन देवेंद्र सूरा ने कहा कि जनता नर्सरी में पौधे तैयार कर नि:शुल्क वितरित किए जाते हैं। सेक्टर-23 में हजारों की संख्या में पौधे लगाकर ऑक्सीजन बाग का रूप दिया जा चुका है। गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन, गांव बीधल में सबसे ज्यादा पीपल के पौधे लगाए गए हैं। चरखी दादरी के गांव चंदेली में दस एकड़ जमीन पर छायादार व फलदार पौधे लगाकर ऑक्सीजन बाग तैयार किया गया है।
गांव जुआं में प्रदेश का आठवां व गांव बली कुतुबपुर में नौवां व चटिया बलिया, तिहाड़, जागसी, करनाल, झज्जर, जींद, बलिकुतबपुर में ऑक्सीजन बाग स्थापित किए जा चुके हैं। बली कुतुबपुर में 1100 बेटियों ने 1100 पौधे रोपित कर बेटियों के नाम देश का पहला ऑक्सीजन बाग स्थापित किया था। देवेंद्र सूरा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।