{"_id":"5d41f8318ebc3e6cf35fa65b","slug":"sexual-hrassment-sonipat-news-rtk5087076128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल में छठी के छात्र संग दसवीं के तीन छात्रों ने किया कुकर्म, प्रिंसिपल ने मामला दबाया, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल में छठी के छात्र संग दसवीं के तीन छात्रों ने किया कुकर्म, प्रिंसिपल ने मामला दबाया, मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली (सोनीपत)। कुंडली में टीडीआई सिटी स्थित निजी स्कूल के हॉस्टल में छठी कक्षा के छात्र संग 10वीं कक्षा के तीन छात्रों ने कुकर्म किया था। साथ ही प्रिंसिपल ने डराकर मामला दबाने का प्रयास किया था। एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत के बाद कुंडली थाना पुलिस ने अब छात्र की मां के बयान पर तीनों छात्रों व प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं छात्र के पिता का आरोप है कि उसके बेटे को दूसरे स्कूल में दाखिला नहीं हो रहा है। जिससे उसका साल खराब होने का डर सता रहा है।
विदित रहे कि नरेला निवासी एक महिला ने 25 जुलाई को एसपी दफ्तर में शिकायत देकर बताया था कि उसका 13 वर्षीय बेटा टीडीआई सिटी स्थित निजी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र है और उसी स्कूल के हॉस्टल में रहता है। उसके साथ 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले दो विद्यार्थी भी उसके कमरे में रहते थे। 19 जुलाई को वार्डन का फोन आया था कि उनका बेटा हॉस्टल की दीवार से कूदने की कोशिश कर रहा है। उसने अपने भाई को भेजकर बच्चे को मायके बुला लिया था। जब वह अपने पति के साथ बेटे के पास गई तो उसने बताया कि उसके सीनियर तीन लड़के उसके साथ मारपीट और अनैतिक कार्य करते हैं। इस पर उन्होंने प्रिंसिपल से बात की थी। परिजनों का आरोप था कि प्रिंसिपल ने इससे इनकार करते हुए उसके बेटे का बुरा चरित्र प्रमाण पत्र बनाने की धमकी दी थी। उन्होंने दबाव बनाकर व बच्चे की जिंदगी बर्बाद होने का भय दिखाकर समझौता करा दिया था। मां कहना था कि उसका बेटा काफी सहमा हुआ है और अब स्कूल जाने के नाम से डरने लगा है। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग थी। एसपी दफ्तर से मामले की शिकायत कुंडली थाना में पहुंची। जिस पर पुलिस ने पीड़ित पक्ष को बुलाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों बच्चों के साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल पर भी केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में धारा 323, 377, 202, 34 व 4/8/21 पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।
पीड़ित छात्र का दूसरे स्कूलों में नहीं हो रहा दाखिला
छात्र के यौन शोषण के मामले में अब पीड़ित के सामने साल बर्बाद होने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित बच्चे के परिजनों का आरोप है कि दूसरे स्कूलों में बच्चे का दाखिला नहीं हो रहा है। जिससे बच्चे के भविष्य को लेकर उनके सामने संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
वर्जन
पीड़ित बच्चे के परिजनों की शिकायत पर आरोपी छात्रों व प्रिंसिपल पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।
रविंद्र, थाना प्रभारी, कुंडली।