फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sewerage system will be improved in Kundli area with 50 crores, basic facilities will be available

Sonipat News: कुंडली क्षेत्र में 50 करोड़ से दुरुस्त होगी सीवरेज व्यवस्था, मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं

Thu, 13 Mar 2025 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sewerage system will be improved in Kundli area with 50 crores, basic facilities will be available
फोटो 63- विधानसभा सत्र के दौरान राई हलके के मुद्दों को उठाती विधायक कृष्णा गहलावत। स्रोत : प्रव
सोनीपत। कुंडली क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करवाई जाएगी। दिल्ली के नजदीक होने के चलते कुंडली क्षेत्र को मूलभूत सुविधाओं से पूर्ण कर साफ-सुथरा व समृद्ध बनाया जाएगा। फिलहाल क्षेत्रवासियों को थोड़ी बारिश के बाद ही जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राई हलका विधायक कृष्णा गहलावत ने विधानसभा सत्र के दौरान हलके की समस्याओं को उठाया। साथ ही लोगों की मुख्य समस्याओं का जल्द समाधान करवाने की मांग की। विधायक कृष्णा गहलावत ने बताया कि कुंडली नगरपालिका भले ही छोटी है, लेकिन मूलरूप से यहां की आबादी 23 हजार तो प्रवासियों को मिलाकर करीब डेढ़ लाख लोग हलके में रह रहे हैं। हलके की प्याऊ मनियार व लांडा काॅलोनी में अब तक सीवरेज व्यवस्था नहीं है। बारिश के दौरान कई दिनों तक गलियों में पानी भरा रहता है। लोगों का घर से निकला मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

सरकार ने हलके में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की। कॉलोनियों में जल्द सीवर दबाने का कार्य शुरू करवाया जाए। साथ ही विधायक ने हलके की लांडा काॅलोनी व प्याऊ मनियारी को वैध करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह कॉलोनियां करीब 45 वर्ष से अवैध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed