{"_id":"5e4d531e8ebc3ecfbd2d16ac","slug":"sewer-water-seeping-from-walls-in-tdi-espania-flats-danger-of-building-collapse-women-protest-commotion-sonipat-news-rtk5429884116","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडीआई एसपानिया में दीवारों से निकलने लगा सीवर का पानी, बिल्डिंग गिरने का खतरा, 1000 लोगों की जिंदगी दांव पर लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीडीआई एसपानिया में दीवारों से निकलने लगा सीवर का पानी, बिल्डिंग गिरने का खतरा, 1000 लोगों की जिंदगी दांव पर लगी
विज्ञापन
टीडीआई एसपानिया में लगा गंदगी का अंबार
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। जीटी रोड पर जुरासिक पार्क के सामने टीडीआई एसपानिया सोसायटी में रहने वाले 1000 से ज्यादा लोगों की जिंदगी पहले से ही नरक बनी हुई है और अब वहां कई दिनों से बिजली व पानी नहीं है। वहां रहने वाले 1000 से ज्यादा लोगों की जिंदगी भी दांव पर लग गई है। क्योंकि वहां बिल्डिंग की दीवारों से सीवर का पानी रिसने लगा है और पानी भी कई जगह से निकलने लगा है, जिससे बिल्डिंग गिरने का खतरा मंडरा रहा है। जिससे वहां रहने में लोगों को डर लगने लगा है, क्योंकि वहां 14 मंजिल तक फ्लैट होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। इस तरह वहां 40 लाख रुपये फ्लैट में गंवाकर लोग फंस गए हैं और फ्लैट मालिकों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। जिसको लेकर महिलाओं ने बुधवार को हंगामा किया और बिजली व पानी के बिना मरने से अच्छा आत्महत्या तक करने की बात कही है। इसके लिए प्रशासन व टीडीआई बिल्डर को जिम्मेदार बताया है, क्योंकि वह अधिकारियों के पास भी लगातार चक्कर काट रहे हैं और उसके बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। टीडीआई एसपानिया में लोगों ने केवल ड्राइंग देखकर 2013 में फ्लैट बुक करा लिया था। उस समय उनको बिल्डर ने खूब सब्जबाग दिखाए और वहां बनाए गए 890 फ्लैट में 250 से ज्यादा को खरीदने के बाद परिवारों ने रहना शुरू कर दिया था। वहां 40 लाख रुपये खर्च करने के बाद फ्लैट मिला था और वहां 250 से ज्यादा परिवार पिछले तीन साल से रह रहे हैं। लेकिन वहां पिछले पांच दिन से बिजली व पानी के लिए लोग तरस रहे हैं और वहां पांच दिन से बिजली का कनेक्शन कटने के कारण आपूर्ति नहीं हो रही है। टीडीआई में केवल एक मीटर निर्माण कार्य के लिए लगवाया गया है और उससे ही बिल्डर अपनी मर्जी से कनेक्शन फ्लैट में देता है। जिसका बिल 50 लाख रुपये होने के कारण बिजली निगम ने पांच दिन पहले कनेक्शन काट दिया था। जिससे वहां हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। वहीं अब बिल्डिंग गिरने का खतरा हो गया है, क्योंकि 14 मंजिल बिल्डिंग की नींव के ऊपर दीवारों से सीवर का पानी निकलने लगा है और यह पानी कई जगह से निकल रहा है। जिससे बिल्डिंग की निचली दीवार व नींव कमजोर होती जा रही हैं और वहां रहने वाले 1000 से ज्यादा लोगों की जिंदगी दांव पर लग गई है। जिससे वहां रहने वाले लोगों में दहशत भी बनी हुई है।
--
लोग बोले- अब परेशान होकर आत्महत्या कर लेंगे, प्रशासन व टीडीआई बिल्डर होगा जिम्मेदार
टीडीआई एसपानिया में जिस तरह पिछले पांच दिनों से बिजली नहीं है, उससे परेशान होकर वहां की महिलाओं ने आत्महत्या तक करने की चेतावनी दी है। महिलाओं ने बुधवार को टीडीआई एसपानिया में प्रशासन व बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहां महिलाओं ने कहा कि वह पिछले पांच दिन से बिजली व पानी के बिना जिंदगी जीने के लिए मजबूर है। लिफ्ट भी बंद होने से बच्चे ऊपर फ्लैट में बंद हैं और वह स्कूल तक नहीं जा रहे हैं। जिससे महिलाओं ने साफ कहा है कि उनकी प्रशासन व टीडीआई बिल्डर कोई भी समस्या नहीं सुन रहा है और बिजली व पानी के बिना मरने से अच्छा है कि वह आत्महत्या कर लेंगे। महिलाओं ने साफ कहा कि अगर उनको कुछ होता है तो इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी व टीडीआई बिल्डर जिम्मेदार होगा।
--
सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से हड़ताल पर गए, गंदगी का अंबार लगा
टीडीआई एसपानिया में लगे सफाई कर्मचारियों को पिछले काफी समय से वेतन नहीं मिल रहा है। इस कारण वह भी हड़ताल पर चले गए हैं और इस कारण वहां गंदगी का अंबार लग गया है। टीडीआई एसपानिया में रहने वाले लोग वहां किसी तरह अपने खर्च पर सफाई करा रहे हैं, लेकिन टीडीआई की ओर से सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस तरह से वहां हालात खराब होते जा रहे हैं और वहां रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
--
मानव अधिकार संरक्षण संघ समस्या का समाधान कराने आगे आया
मानव अधिकार संरक्षण संघ के पदाधिकारी इस पूरे मामले में समस्या का समाधान कराने के लिए आगे आए हैं। संघ के चेयरमैन संजय सिंगला व अध्यक्ष जयवीर गहलावत के साथ टीडीआई एसपानिया एसोसिएशन के पदाधिकारी सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन से मिले। जिसके बाद बिजली निगम के एसई, एक्सईएन से बात की गई और इस मामले में वीरवार को मीटिंग बुलाई गई है। जिससे मामले को सुलझाया जा सके और वहां की बिजली आपूर्ति शुरू कराई जा सके।
--
टीडीआई एसपानिया सोसायटी में पहले ही बिजली नहीं मिल रही है और उसके कारण पानी की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा दीवारों से सीवर का पानी निकलने लगा है, जिससे बिल्डिंग गिरने तक का डर रहता है। गंदगी का अंबार भी लगा हुआ है। इस तरह से परेशानी झेलनी पड़ रही है और अधिकारी भी समस्या का समाधान नहीं कर रहे है।
-उत्तम कुमार, उप प्रधान टीडीआई एसपानिया रेजिडेंसियल सोसायटी
--
टीडीआई एसपानिया में बिजली की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दीवारों से सीवर का पानी निकलने के बारे में नहीं पता है। इस तरह की समस्या है तो उसको दिखवाकर ठीक कराया जाएगा। इस तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
-एसएल खुराना, प्रोजेक्ट हैड टीडीआई कंपनी

टीडीआई एसपानिया की बिल्डिंग की सबसे नीचे वाली दीवार से निकलता सीवर का पानी- फोटो : Sonipat

टीडीआई एसपानिया में प्रदर्शन करती महिलाएं- फोटो : Sonipat