फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sewer and drinking water line will be laid in Paralympian's village Khewra, Rs 22 crore will be spent

Sonipat News: पैरालंपियन के गांव खेवड़ा में बिछेगी सीवर और पेयजल लाइन, 22 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Sun, 02 Jun 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Sewer and drinking water line will be laid in Paralympian's village Khewra, Rs 22 crore will be spent
सोनीपत का गांव खेवड़ा।
सोनीपत। पैरालंपियन सुमित आंतिल के गांव खेवड़ा में लोगों को जल्द ही सीवर की सुविधा मिलेगी। साथ ही लोगों की प्यास बुझाने के लिए घरों में पानी आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे 10 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा। इस कार्य पर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। अब आचार संहिता हटने के बाद टेंडर आवंटित करके निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

टोक्यो पैरालंपिक में सुमित आंतिल ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। गांव खेवड़ा में 4 सितंबर 2021 को सुमित आंतिल के स्वागत में पहुंचे तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों की सुविधा के लिए सीवर व पेयजल लाइन बिछाने की घोषणा की थी। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने शहरों की तर्ज पर गांव खेवड़ा में सीवर और पानी की व्यवस्था करने की दिशा में काम शुरू किया था। गांव में 22.5 किलोमीटर पानी की लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही 25 किलोमीटर लंबी सीवर की लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट
1300 घरों में पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल व्यवस्था पर 6.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वर्तमान में गांव में दो ट्यूबवेल हैं। इसमें से एक ट्यूबवेल खराब है। दूसरे ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जाती है। लोगों की सुविधा के लिए गांव के अंदर पुरानी लाइनों को बदला जाएगा। साथ ही कई स्थानाें पर नई लाइन भी डाली जाएगी। 1300 घरों में पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। वहीं पानी आपूर्ति के लिए गांव के अलग-अलग हिस्से में छह ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। जिससे घरों में निर्बाध रूप से पानी की आपूर्ति की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
गांव में पहली बार बनेगा एसटीपी
गांव खेवड़ा में पानी की निकासी सीवर लाइन से होगी। सीवर व्यवस्था पर 15.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पानी निकासी के लिए दो डिस्पोजल पंप बनाए जाएंगे। वहीं दूषित पानी के शोधन के लिए 2 न्यूनतम तरल निर्वहन (एमएलडी) क्षमता का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण किया जाएगा। पानी निकासी के लिए घरों में 2100 से ज्यादा कनेक्शन दिए जाएंगे।


वर्जन
गांव खेवड़ा में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के लिए 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य को शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आचार संहिता हटने के बाद निर्माण कार्य के लिए टेंडर आवंटित किया जाएगा। टेंडर लेने वाली एजेंसी को एक साल में सीवर व पानी की लाइन बिछाने के कार्य को पूरा करना होगा।-राजीव गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed