{"_id":"6754b2b041639429100d7f24","slug":"seven-players-selected-in-all-india-inter-university-karate-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1007-128901-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सात खिलाड़ियों का अखिल भारतीय अंतर विवि कराटे प्रतियोगिता में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सात खिलाड़ियों का अखिल भारतीय अंतर विवि कराटे प्रतियोगिता में हुआ चयन
Sun, 08 Dec 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
बरोदा रोड स्थित बाल भारती कराटे अकादमी के सात खिलाड़ी अब अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया है। खिलाड़ियों ने 1 से 5 दिसंबर तक पंजाब के मोहाली के चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में उत्तर क्षेत्र अंतर विवि कराटे प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया।
हरियाणा खेल कराटे संघ के सह-सचिव अनिल भारद्वाज ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 13 से 21 जनवरी का रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। चयनित खिलाड़ियों में हर्ष, हिमांशु (जसिया राजकीय महाविद्यालय), मयंक (पंडित नेकीराम कॉलेज), शुभम (जाट कॉलेज, रोहतक ), निक्की (टीका राम कॉलेज, सोनीपत), संजना (जीवीएम कन्या कॉलेज, सोनीपत), दीपा (गुरु नानक इंस्टिट्यूट, मुरथल) हैं। खिलाड़ियों के चयन होने पर कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव योगेश कालरा, सुशील शर्मा, हरि प्रकाश गौड़ व सुमन कौशिक ने बधाई दी है।