फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sessions judge gives verdict in favour of corporation in power theft case

Sonipat News: बिजली चोरी के मामले में सेशन जज ने निगम के हक में सुनाया फैसला

Tue, 12 May 2026 05:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 May 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Sessions judge gives verdict in favour of corporation in power theft case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बिजली चोरी के मामले में सेशन जज जगजीत सिंह की कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को रद्द करते हुए बिजली निगम के हक में फैसला सुनाया है। साथ ही वादी सुलेमान उर्फ सलामू को अपील का सारा खर्च वहन करने का आदेश दिया है।
यह अपील उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन), गन्नौर के 27 फरवरी 2025 को दिए फैसले के खिलाफ दायर की गई थी। इसमें वादी सुलेमान के पक्ष में आंशिक डिक्री पारित की गई थी।
विज्ञापन

मूलरूप से वादी ने बिजली निगम की ओर से लगाए गए 78,653 रुपये के जुर्माने और 8,000 के शमन शुल्क को चुनौती दी थी। विभाग का आरोप था कि वादी सीधे खंभे से कट मारकर बिजली चोरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त मामले में निचली अदालत ने वादी को राहत देते हुए विभाग को निर्देश दिया था कि जब तक विशेष अदालत बिजली चोरी का निर्धारण नहीं कर लेती तब तक जुर्माने की वसूली न जाए।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने माना कि बिजली अधिनियम 2003 के तहत बिजली चोरी और उसके मूल्यांकन से जुड़े मामलों में दीवानी अदालत का क्षेत्राधिकार नहीं है। ऐसे मामलों का निपटारा केवल विशेष अदालतों में किया जाना चाहिए।

अदालत ने पाया कि निचली अदालत ने क्षेत्राधिकार के कानून को समझने में गलती की है। चोरी के मामलों में सिविल कोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकता। अदालत ने निचली अदालत के फैसले और डिक्री निरस्त कर दी। अदालत ने वादी सुलेमान का दावा खारिज कर दिया है। अपील का खर्च भी वादी पर डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed