{"_id":"6126a7848ebc3e0759045045","slug":"server-down-online-application-process-affected-after-noon-students-remain-upset-sonipat-news-rtk6219853102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर डाउन, दोपहर बाद प्रभावित रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, विद्यार्थी रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर डाउन, दोपहर बाद प्रभावित रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, विद्यार्थी रहे परेशान
विज्ञापन
हिंदू महाविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन लेते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Sonipat
महाविद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को हर रोज नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को पहले परिवार पहचान पत्र व चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ी, अब सर्वर डाउन होने से विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी आ रही है।
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है। ऐसे में एक दिन पहले डाउन हुए सर्वर से विद्यार्थी चिंतित हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि अगर वीरवार को भी सर्वर नहीं चला तो वे दाखिले से वंचित रह जाएंगे। विद्यार्थी बार-बार महाविद्यालय प्रबंधन से बात कर रहे हैं। सर्वर डाउन होने से बढ़ती परेशानी के बाद महाविद्यालय प्रबंधन व विद्यार्थियों ने उच्चतर शिक्षा विभाग से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है।
कोरोना संक्रमण से बने हालातों के कारण इस बार महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया देरी से शुरू हुई है। हरियाणा विद्यालय शिण्क्षा बोर्ड व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने 16 से 26 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोला था। हालांकि बीच में कई बार सर्वर डाउन रहने वे विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
महाविद्यालयों में रही विद्यार्थियों की भीड़
पिछले कुछ दिनों से महाविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सही तरीके से चल रही थी। महाविद्यालय प्रबंधन ने दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था की हुई है। जिस कारण महाविद्यालयों में दिनभर विद्यार्थियों की भीड़ लगी रहती है। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण बुधवार को महाविद्यालयों में काफी भीड़ रही। दोपहर पूर्व तक सर्वर ठीक चला, लेकिन दोपहर बाद सर्वर डाउन होने से आवेदन प्रक्रिया बाधित हो गई। देर शाम तक विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए।
अंतिम तिथि आज, निर्धारित सीटों से भी कम हुए आवेदन
महाविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का वीरवार को अंतिम दिन है। महाविद्यालय प्रबंधन की मानें तो बुधवार तक अधिकतर महाविद्यालयों में निर्धारित सीटों से भी कम आवेदन पहुंचे हैं। बुधवार को दोपहर बाद सर्वर डाउन रहने से आवेदन प्रक्रिया बाधित रही। विद्यार्थियों का कहना है कि पहले निर्धारित दस्तावेज तैयार करवाने में ज्यादातर समय निकल गया, अब सर्वर डाउन होने से आवेदन नहीं कर पाए। महाविद्यालय प्रबंधन ने ऐसी स्थिति में उच्चतर शिक्षा विभाग से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की मांग की है।
यह है शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 से 28 अगस्त
दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच 28 अगस्त तक
पहली कटऑफ 2 सितंबर
फीस जमा करवाने का समय 6 सितंबर तक
दूसरी कटऑफ 8 सितंबर
फीस जमा करवाने का समय 11 सितंबर
सीटें खाली रहने पर पोर्टल खुलेगा 13 सितंबर से
वर्जन
महाविद्यालय में दाखिले लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है। बुधवार को आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही, लेकिन दोपहर बाद सर्वर डाउन रहने से विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए। विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी आवेदन कर सकें।
- डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत