फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Serial hunger strike of 21 employees in protest against retrenchment

Sonipat News: छंटनी के विरोध में 21 कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल

Mon, 04 Dec 2023 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Serial hunger strike of 21 employees in protest against retrenchment
फोटो 02. सोनीपत शहर में जुलूस निकालते सफाई कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गुरुग्राम नगर निगम में छंटनी किए गए कर्मचारियों के समर्थन व समझौते के अनुसार मानी गई मांगों को लागू करने के लिए साेमवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। इस दौरान 21 कर्मचारियों ने 24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल की। कर्मचारियों ने सरकार से छंटनी किए गए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनको वापस नहीं लिया तो आंदोलन तेज करेंगे।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के सोनीपत इकाई के प्रधान भारत कंडेरा की अध्यक्षता में क्रमिक भूख हड़ताल रखी गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने 29 अक्तूबर 2022 और 5 अप्रैल को कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के दौरान दर्जनभर मांगों पर सहमति जताई थी, लेकिन आज तक मानी गई मांगों को लेकर पत्र नहीं जारी किया। सरकार ने 8 फरवरी को सफाई कर्मचारी व सीवरमैन के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से वर्षों से लगे अनुबंध कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर नियमित नियुक्ति करने के आदेश जारी किए थे। आज तक इसके लिए पत्र जारी नहीं किया गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को 58 वर्ष की नौकरी की गारंटी देने का पत्र जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान राजाभाई ने कहा कि नगर निगम व अग्निशमन विभाग में क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में नए पद सृजित करें। रिक्त पदों पर पक्की भर्ती, वर्षों से लगे कच्चे कर्मचारियों को पॉलिसी बनाकर पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाल करने व अन्य मांगों के पत्र जारी किया जाए। सफाई कर्मचारियों की छंटनी पर रोक लगाई जाए। अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के राज्य कोषाध्यक्ष राजीव खत्री ने कहा कि गुरुग्राम में छंटनी किए गए कर्मियों को वापस काम पर लिया जाए। गुरुग्राम में छंटनी के खिलाफ दो माह से चल रहे आंदोलन को समाप्त नहीं कराया तो नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष देशराज नैन, जिला सचिव सुनील दत्त, सोनीपत खंड प्रधान आनंद हुड्डा, पूर्व प्रधान राममेहर शर्मा, कमलेश, बबीता, भारत बाेहत, दीपक बोहत, विशाल, तेजपाल, विक्की, अमरजीत, अजीत, विकास, सुमित समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed