फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sent on administrative duty, passengers remained worried

गोहाना रैली : प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी 30 बसें, यात्री रहे परेशान

Sun, 29 Jan 2023 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
sent on administrative duty, passengers remained worried
सोनीपत। गोहाना की नई सब्जी मंडी में रविवार को होने वाली गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर रोडवेज की 30 बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजा गया है। इनमें से 17 बसें सोनीपत बस डिपो से और 13 बसें गोहाना सब डिपो से भेजी गई हैं। पहले से बसों की कमी झेल रहे बस डिपो से बड़ी संख्या में रोडवेज बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजने से कई रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

सोनीपत डिपो में नई बसें नहीं आने और पुरानी बसों के कंडम होने से बसों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। वर्तमान समय में सोनीपत डिपो में किलोमीटर स्कीम की मिलाकर 96 बसें हैं। इनमें 17 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजने से 79 बसों के सहारे यात्रियों को यातायात सुविधा देने का प्रयास किया गया। वहीं गोहाना सब डिपो में 60 बसें हैं, इनमें से 13 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर लगाने से 47 बसों के सहारे व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया। बसों की कमी होने के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोकल रूटों पर जाने वाले यात्रियों को लंबे समय तक बस नहीं मिलने पर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। भारतीय किसान पंचायत ने रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन से गोरड़ व नाहरी रूट पर बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

बाक्स
सोनीपत बस डिपो से प्रशासनिक ड्यूटी में 17 बसें भेजी गई हैं। अवकाश होने के चलते ज्यादा यात्री नहीं थे। रविवार को भी अवकाश है। ऐसे में यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी गई सभी बसें लोकल रूटों की हैं। यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा देने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मबीर गहलावत, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed