फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   see the Tricolour fly high again at the Para Asian Games

Sonipat News: पैरा एशियाई खेल में फिर तिरंगा लहराने के लिए गुरु और शिष्य का जुनून

Tue, 13 Oct 2026 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
see the Tricolour fly high again at the Para Asian Games
अमित सरोहा व उनके शिष्य धर्मबीर नैन।
सोनीपत। हौसलों की उड़ान जब जुनून से मिलती है तो कामयाबी की नई इबारत लिखी जाती है। कुछ ऐसी ही मिसाल पेश कर रही है पैरा एथलेटिक्स में गुरु-शिष्य अमित सरोहा और धर्मवीर नैन की जोड़ी। वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अटूट विश्वास के दम पर दोनों एक बार फिर पैरा एशियाई खेल में देश के लिए पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन

क्लब थ्रो स्पर्धा में दोनों का चयन पैरा एशियाई खेल के लिए हुआ है। अनुभवी खिलाड़ी अमित सरोहा जहां अपने कॅरिअर के छठे एशियाई पदक के लक्ष्य के साथ उतरेंगे वहीं उनके शिष्य धर्मवीर भी अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


पांचवीं बार एशियाई खेल में उतरेंगे अमित सरोहा :
भारतीय पैरा एथलेटिक्स के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल गांव बैंयापुर निवासी अमित सरोहा पांचवीं बार एशियाई खेल में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह वर्ष 2010, 2014, 2018 और 2023 के एशियाई खेल में हिस्सा ले चुके हैं। इन प्रतियोगिताओं में उन्होंने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक सहित पांच पदक जीते हैं। अब उनका लक्ष्य कॅरिअर का छठा एशियाई पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाना है। लंबे अंतरराष्ट्रीय अनुभव और निरंतर मेहनत के दम पर वह एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु ने तराशा, शिष्य ने दुनिया में बनाई पहचान :
गांव भदाना निवासी धर्मवीर नैन भी पैरा एथलेटिक्स के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं। पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके धर्मवीर ने पिछले वर्ष विश्व चैंपियनशिप में अपने गुरु अमित सरोहा का 12 साल पुराना एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर अपनी क्षमता का परिचय दिया था। वर्ष 2018 के एशियाई खेल में भी अमित और धर्मवीर ने एक साथ पदक जीतकर पोडियम पर जगह बनाई थी। अब दोनों की निगाहें एक बार फिर उसी सफलता को दोहराने पर टिकी हैं।

अमित बोले- तैयारी शानदार, देश के लिए फिर जीतेंगे पदक :
अमित सरोहा ने कहा कि उनकी और धर्मवीर की तैयारी बेहतरीन चल रही है। दोनों का लक्ष्य एशियाई खेल में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेहनत और तैयारी के दम पर वह एक बार फिर तिरंगे का मान बढ़ाने में सफल होंगे।

धर्मवीर बोले- गुरु जैसा कोच और इंसान मिलना मुश्किल :
अपने गुरु अमित सरोहा के प्रति आभार जताते हुए धर्मवीर नैन ने कहा कि आज के दौर में जब लोग एक-दूसरे को आगे बढ़ते देखना पसंद नहीं करते ऐसे समय में अमित सरोहा ने उन्हें खुद प्रशिक्षण देकर इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि अमित सरोहा जैसे कोच और इंसान का मिलना मुश्किल है जो हमेशा दूसरों के बारे में पहले सोचते हैं और अपने शिष्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। धर्मवीर ने कहा कि उनकी भी यही इच्छा है कि दोनों वर्ष 2018 की तरह एक बार फिर एशियाई खेल के पोडियम पर खड़े हों और देश के लिए पदक जीतें।


एकता भ्याण भी एशियाई खेल में दिखाएंगी दम :
अमित सरोहा के मार्गदर्शन में अभ्यास करने वाली हिसार निवासी पैरा ओलंपियन एकता भ्याण भी एशियाई खेल में दम दिखाएंगी। हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। ऐसे में एशियाई खेल में उनसे भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। गुरु के मार्गदर्शन में तैयार हो रहे इन खिलाड़ियों की नजरें अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed