{"_id":"66050d8cf0c47be5c20315c2","slug":"security-guard-killed-by-being-attacked-with-stone-on-his-head-in-sonipat-dead-body-found-park-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सुरक्षा गार्ड की सिर में पत्थर से हमला कर हत्या, गांव कुमासपुर के पास देवीलाल पार्क में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: सुरक्षा गार्ड की सिर में पत्थर से हमला कर हत्या, गांव कुमासपुर के पास देवीलाल पार्क में पड़ा मिला शव
Thu, 28 Mar 2024 11:56 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:56 AM IST
सार
सोनीपत में देवीलाल पार्क में घूमने गए आसपास के लोगों ने एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। वह सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी पहने था। उसके सिर व चेहरे पर पत्थर से कई वार कर उसकी हत्या की गई थी। खून से सने पत्थर भी पास ही पड़े थे। मामले की सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के गांव कुमासपुर के पास स्थित देवीलाल पार्क में एक सिक्योरिटी गार्ड का शव पड़ा मिला है। उसके सिर व चेहरे पर पत्थर से हमला कर बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। युवक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
वीरवार सुबह देवीलाल पार्क में घूमने गए आसपास के लोगों ने एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। वह सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी पहने था। उसके सिर व चेहरे पर पत्थर से कई वार कर उसकी हत्या की गई थी। खून से सने पत्थर भी पास ही पड़े थे। मामले की सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम शव की पहचान का प्रयास करने में जुट गई।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद जानकारी मिल सकी कि युवक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला इमरान है। वह बहालगढ़ क्षेत्र में किराए पर रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। पुलिस टीम उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बारे में पता लगने पर उन्हें अवगत कराया जाएगा। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन