फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   security guard ingested poisonous substance outside medical college, condition critical

बीपीएस मेडिकल कॉलेज के बाहर सिक्योरिटी गार्ड ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Fri, 03 Sep 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
security guard ingested poisonous substance outside medical college, condition critical
मेडिकल कॉलेज के आपातकाल विभाग में उपचाराधीन सिक्योरिटी गार्ड। - फोटो : Sonipat
गोहाना। बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के बाहर वीरवार को एक सिक्योरिटी गार्ड ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। ऐसे में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले वह मेडिकल कॉलेज के निदेशक से भी मिला था, जिसने एजेंसी पर नौकरी से हटाने व संबंधित अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। फिलहाल मेडिकल कॉलेज प्रशासन के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जौली निवासी हरीश कई सालों से मेडिकल कॉलेज में एजेंसी के तहत सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा है। वह वीरवार को अपनी नौकरी के संबंध में मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. राजीव महेंद्रु से मिलने गया था। उसे नौकरी से हटाने की चर्चा है। इसके साथ ही उसका संबंधित अधिकारियों पर प्रताड़ना का भी आरोप है। निदेशक से मिलने के बाद वह मेडिकल कॉलेज के गेट के बाहर आया और जहरीला पदार्थ निगल लिया। साथी कर्मचारी उसे आपातकाल विभाग में ले गया। इससे उसका भी स्वास्थ्य बिगड़ गया है। दोनों को आपातकाल में भर्ती कर लिया। हरीश की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
हरीश मिलने के लिए कार्यालय में आया था। उसने नौकरी से हटाने की बात कही। जबकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से किसी भी कर्मचारी को नौकरी से हटाने के लिए एजेंसी को निर्देश नहीं है। मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा के लिए एक एजेंसी को टेंडर दे रखा है। एजेंसी अपने हिसाब से सुरक्षा गार्ड नियुक्त करती है। किसी कर्मचारी को बिना नोटिस के नौकरी से नहीं निकाला जा सकता। इसको लेकर एजेंसी को नोटिस भी दिया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों पर आरोपों के मामले की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजीव महेंद्रु, निदेशक, बीपीएस महिला मेडिकल कालेज, खानपुर कलां ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed