{"_id":"69b5683d59b5e6c11b032bb3","slug":"second-accused-arrested-in-83-cases-of-liquor-smuggling-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150890-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 83 पेटी शराब तस्करी में दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 83 पेटी शराब तस्करी में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Sat, 14 Mar 2026 07:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 14 Mar 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। क्राइम यूनिट सेक्टर-3 की टीम ने 83 पेटी शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी लहराड़ा निवासी सतीश उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
23 फरवरी को क्राइम यूनिट सेक्टर-3 की टीम मुख्य सिपाही प्रवीन के नेतृत्व में जठेड़ी रोड के पास गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली थी कि सेक्टर-15 से दो गाड़ियों में चंडीगढ़ से अवैध रूप से शराब भरकर दिल्ली ले जाई जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने सुपरमैक्स सोसाइटी के पास नाकाबंदी की थी। कुछ देर बाद बिना नंबर की मारुति स्विफ्ट और हुंडई गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का संकेत दिया तो दोनों गाड़ियों के चालक उतरकर भागने लगे। पुलिस ने स्विफ्ट गाड़ी के चालक प्रमोद को पकड़ लिया।
विज्ञापन
दूसरी गाड़ी का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। तलाशी लेने पर स्विफ्ट गाड़ी से 46 पेटी देसी शराब और हुंडई से 37 पेटी देसी शराब व 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। इस मामले में थाना सेक्टर-27 में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। अब पुलिस ने दूसरे आरोपी सतीश उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया है।