फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Second accused arrested for robbing businessman's car and transferring money

Sonipat News: कारोबारी से कार लूटने और रुपये ट्रांसफर करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Nov 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for robbing businessman's car and transferring money
गोहाना। थाना शहर गोहाना पुलिस ने नगर परिषद के पास कॉलेज मोड़ पर कारोबारी को अगवा कर कार लूटने व रुपये ट्रांसफर करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवीपुरा निवासी ऋतिक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेशकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


लक्ष्मी नगर निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले भाई पंकज के साथ महमूदपुर रोड पर रहने वाले प्रिंस के चाचा बिजेंद्र की फैक्टरी किराये पर ली थी। मार्च 2024 में फैक्टरी को छोड़ दिया था। वह प्रिंस को जानते हैं। 6 नवंबर की रात करीब 8:15 बजे वह गांव खंदराई से अपनी कंपनी से कार में सवार होकर घर के लिए निकले थे। वह जब शहर के नगर परिषद के नजदीक कॉलेज मोड़ पर पहुंचे तो उनकी कार अचानक बंद हो गई थी। इस दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आए और एक युवक ने पिस्तौल तान कर कार की चाबी निकाल ली। दूसरा युवक साइड में बैठ गया और कारोबारी को पिछली सीट पर धकेल दिया। कारोबारी का मोबाइल छीन लिया और मोबाइल का पासवर्ड लेकर 1,49,500 रुपये ट्रांसफर कर लिये।
विज्ञापन

प्रिंस ने चांदी का कड़ा व गले से चांदी की चेन छीन ली। कारोबारी की जेब से 4.5 हजार रुपये निकाल कर उसे महम रोड पर कार से नीचे धकेल कर कार लेकर भाग गए। तीनों युवकों ने कारोबारी को पांच लाख रुपये देने की भी धमकी दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी प्रिंस को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed