{"_id":"6a456a70cfe6f5055f09794c","slug":"sdm-inspected-the-drainage-system-before-the-rains-and-gave-necessary-instructions-to-the-officials-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156280-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बारिश से पहले एसडीएम ने परखी जल निकासी व्यवस्था, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बारिश से पहले एसडीएम ने परखी जल निकासी व्यवस्था, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गोहाना में डिस्पोजल पंप का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम अंकित कुमार। स्रोत: सू
गोहाना। बारिश के मौसम को देखते हुए एसडीएम अंकित कुमार ने गांव गुढ़ा स्थित सीवरेज डिस्पोजल और ड्रेन नंबर-8 का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रखी जाए और कहीं भी पानी जमा नहीं होने दिया जाए। सभी सीवर लाइनें, नाले और डिस्पोजल सिस्टम पूरी क्षमता से संचालित हों ताकि वर्षा का पानी लगातार निकलता रहे।
एसडीएम ने अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां जलभराव की आशंका हो, वहां पहले से आवश्यक प्रबंध किए जाएं और पानी रुकने की सूचना मिलते ही तत्काल निकासी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नरेंद्र लाठर और जेई कृष्ण वर्मा मौजूद रहे।