{"_id":"613fa0f88ebc3ea75c6553f7","slug":"sdm-gave-instructions-for-water-drainage-sonipat-news-rtk623877295","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने पानी निकासी के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने पानी निकासी के दिए निर्देश
विज्ञापन
शहर की सैनी गढ़ी के घरों में घुसे पानी की निकासी को लेकर सीवर लाइन का निरीक्षण करने पहुंची एसडीएम ?
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। बारिश से ओवरफ्लो हुए तालाब का पानी अब बस्तियों व घरों में घुसने लगा है। निकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पहलादपुर गांव में पानी निकासी नहीं होने से एक परिवार को मजबूरन अपना घर छोड़ बीते सप्ताह भर से चौपाल में रहना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद पानी निकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिससे लोगों में रोष है।
सोमवार को शहर के सैनी गढ़ी निवासी एकत्रित होकर नपा सचिव व एसडीएम से मिले और ओवरफ्लो हुए तालाब के पानी की निकासी की मांग की। एसडीएम ने मौके का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। कई दिनों से हो रही बारिश से खरखौदा शहर ही नहीं क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। एसडीएम डॉ. अनमोल ने नगरपालिका व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर मौका का निरीक्षण किया और पानी निकासी के आदेश दिए।
--
दो दिन से बंद है एसटीपी
खरखौदा शहर की सीवर लाइन से होने वाली पानी निकासी इन दिनों ठप है। शहर के मटिंडू मार्ग का मेन होल 15 दिनों से धंसा हुआ है। बारिश के मौसम में उसे ठीक करना संभव नहीं है। जबकि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की लाइट खराब होने से दो दिन से यह एसटीपी भी बंद है।
विज्ञापन
--
चौपाल में रहने को मजबूर परिवार
क्षेत्रवासियों का कहना है कि पहलादुपर गांव की वाल्मीकि बस्ती में 10 दिनों से पानी भरा हुआ है। साथ लगते जोहड़ का पानी रिहायशी बस्ती में घुस गया है। लोगों ने 7 सितंबर को एसडीएम को शिकायत दी थी। एसडीएम ने बीडीपीओ को पानी निकासी के आदेश दिए। फिर भी पानी निकासी नहीं हुई। जिस कारण परिवार अपना घर छोड़कर चौपाल में रहने को मजबूर है।
-
स्कूल बना तालाब
लोगों ने बताया कि किडौली-पहलादपुर गांव का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इन दिनों तालाब बना हुआ है। कक्षाओं में जाने के लिए अध्यापकों व छात्राओं को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
वर्जन
मटिंडू मार्ग व सैनी गढ़ी का दौरा कर अधिकारियों को पानी निकासी करवाने के आदेश दिए गए हैं। पहलादपुर गांव की वाल्मीकि बस्ती से पानी निकासी को लेकर बीडीपीओ को फिर से आदेश दिए गए हैं। समस्या का जल्द समाधान करवा दिया जाएगा।
डॉ. अनमोल, एसडीएम, खरखौदा